भोपाल नगर निगम की सराहनीय पहल; ठंड से लोगों को बचाने के लिए बनेगा “चलित रैन बसेरा”

Bhopal Municipal Corporation: भोपाल में एक ऐसा इनोवेशन हो रहा है और जल्द ही नगर निगम ने एक कदम और बढ़ाया है। खटारा बसों में रैन बसेरे भी बनाए जाने का प्लान है, ताकि ठंड से लोगों को बचाया जा सके।

Bhopal Municipal Corporation

Bhopal Municipal Corporation

Bhopal Municipal Corporation: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिसंबर का महीना आते ही तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का है। छोटी झुग्गी बस्ती में रह रहे गरीबों के लिए नगर निगम ने एक नया आशियाना ढूंढ निकाला है।

विज्ञापन

गरीबों को मिलेगा लाभ 

अब उन्हें ओड़ने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनके लिए नगर निगम ने एक नई बस निकली है, जिसमें उन्हें रहने और खाने के साथ उठने बैठने के सारे व्यवस्थाएं दी जाएगी। इसके साथ ही अगर उनकी तबीयत खराब होती है, तो उनका इलाज भी किया जाएगा। नगर निगम के द्वारा उठाया गया यह कदम गरीबों की मदद के लिए एक बेहतर कदम साबित होगा।

विज्ञापन

भोपाल नगर निगम ने फैसला किया है कि, BCLL की खटारा बसें जिन्हें कबाड़ वाले को 30-35 हजार रुपए में बेच दिया जाता था, अब उन बसों में गरीबों के लिए रैन बसेरा बनाया जाएगा। अब निगम ने इससे आगे एक कदम और बढ़ाया है। खटारा बसों में रैन बसेरे भी बनाए जाने का प्लान है, ताकि ठंड से लोगों को बचाया जा सके।

प्रदेश में बदलते तापमान के मिजाज को देखते हुए राजधानी भोपाल नगर निगम ने चलित रैन बसेरे का निर्माण किया है। भोपाल नगर निगम के पुराने बसों को नए तरीके से बनाया जाएगा। जिसमें बर्थ लगाने के साथ-साथ खाने और पीने की व्यवस्था रहेगी। चलित रैन बसेरा से एक जगह से दूसरे जगह ट्रेवल कर सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ