Aam Aadmi Party Third List For MP Election 2023: देश के पांच राज्यों में चल रही विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को आम आदमी पार्टी 30 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी पार्टी के अब तक कुल 69 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि छतरपुर में सेवारत डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने इच्छा रखती हैं, सरकार की तरफ से मंजूर कर लिए जाने के बावजूद उनके इस्तीफे का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते आमला विधानसभा सीट पर अभी पेंच फंसा हुआ है। उधर, इसके मुकाबले भारतीय जनता पार्टी ने पांच और कांग्रेस ने दो लिस्टों में प्रदेश की सभी सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
गौरतलब है कि बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) की तरफ से देश के पांच राज्याें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस घोषणा के अनुसार 7 नवंबर को मिजोरम में, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को, राजस्थान में 25 नवंबर को और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। इसके बाद 3 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ ही घोषित होंगे। इसी के साथ विभिन्न राजनैतिक पार्टियां भी अपनी तैयारियां कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी की 92 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?
आम आदमी पार्टी की आज आई लिस्ट में शामिल नाम
यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस ने किया 33 उम्मीदवारों का ऐलान; पहली लिस्ट में गहलोत और पायलट के नाम
पहली लिस्ट में 10 और दूसरी में 29 के नाम आए थे सामने
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर रखा है। पार्टी ने अब तक आमला की एक सीट को छोड़कर बाकी सभी 69 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने 8 सितंबर को पहली लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के, 2 अक्टूबर को 29 के नाम घोषित किए थे, वहीं अब तीसरी लिस्ट में 30 लोगों को विभिन्न विधानसभा सीटों पर मैदान में उतारा गया है। इनमें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के उत्तर से पार्टी के टिकट पर विवेक यादव चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines