MP Crime News: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अन्नापूर्ण थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुर और पति पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसके ससुर पैर दबाने के बहाने कमरे में बुलाया और कपड़े उताकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि ससुर ने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना तब हुई जब वो अपने ससुर के पांव की मालिश कर रही थी। इस दौरान ससुर ने सारी सीमाएं तोड़ते हुए अपने कपड़े उतार दिए और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि जब यह बात उसने पति और सास को बताई तो उन्होंने भी ससुर का समर्थन किया। उसकी सास और पति ने कहा कि यह तो चलता है, बहू का फर्ज है कि वह ससुर की सेवा करे। पीड़िता ने कहा कि इतना सब कुछ होने के बाद उसने हार नहीं मानी और थाने में आकर शिकायत दी।
ये भी पढ़ेंः हाथरस हादसे का असली सच आया सामने; प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई आंखों देखी, बताया कैसा था मंजर?
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अपने साथ ही हुई इस घटना से पीड़िता घबरा गई है। उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी पति और सास को दी लेकिन वहां भी उसे उपेक्षा और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ा। वह इस घटना के बाद भावनात्मक रूप से टूट गई है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की रेप से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। उधर मामला दर्ज होते ही महिला के सास-ससुर और पति घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Wolves Attack पर यूपी की BJP मंत्री की फिसली जुबान, बोली-‘सरकार से ज्यादा चालाक हैं भेड़िये’
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines