---विज्ञापन---

एक साथ 16 लाशें देख कलेजा फटा; प्रत्यक्षदर्शी ने हाथरस हादसे की आंखों देखी, बोला- खौफनाक था मंजर

Hathras Accident Inside Story: सड़क हादसे में 17 लोग मारे गए। 15 मृतक एक ही परिवार के हैं और इनमें 6 बच्चे शामिल हैं। 5 भाइयों के परिवार खत्म हो गए हैं। पुलिस जांच में हादसे की वजह सामने आई है और प्रत्यक्षदर्शी ने हादसे की आंखों देखी भी सुनाई है।

---विज्ञापन---

Hathras Road Accident Inside Story: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बीती शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। मरने वाले लोगों में 16 एक ही परिवार के हैं और इनमें 6 बच्चे शामिल हैं। 5 भाइयों के परिवार खत्म हो गए हैं। आज सुबह जब मृतकों की लाशें गांव पहुंची तो चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि एक साथ कब्रें खोदकर सभी को एक दूसरे की बगल में दफनाया गया।

बच्चों, महिलाओं को रोते देखकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएं, ऐसा माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस जांच में हादसे की वजह सामने आ गई है। प्रत्यक्षदर्शी ने भी हादसे की आंखों देखी सुनाई तो वह फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कहा कि हादसे के बाद जो खौफनाक मंजर उसने देखा, वह सिहर गया। बच्चों की खून से सनी लाशें, किसी का सिर फूटा था, किसी के हाथ-पैर कटे थे। सिर घूम गया था हाल देखकर।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

बता दें कि हाथरस में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट लिखा। उन्होंने लिखा कि हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान भी किया। मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:एक और ट्रेन हादसा, यात्रियों में मची चीख पुकार; मध्य प्रदेश में पटरी से उतरे सोमनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे

---विज्ञापन---

20 फीट उछलकर नीचे गिरीं मैक्स की सवारियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप गुप्ता ने हादसे की आंखों देखी बताई। उसने कहा कि हादसा उन्होंने आंखों से होते देखा। वे डर गए थे, टक्कर इतनी जोरदार थी। जैसे ही मैक्स और रोडवेज बस आपस में टकराईं, मैक्स पलटियां खाते हुए सड़क किनारे में गड्‌ढे में गिर गई। सवारियां करीब 20 फीट तक उछलकर इधर उधर गिरी। इसके बाद जो मंजर देखा, वह भयावह था।

लोग बिखरे पड़े थे, किसी के सिर से खून बह रहा था। आगे जाकर देखा तो एक शख्स ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। एक शख्स के हाथ कटे हुए थे। बच्चे दर्द के मारे चिल्ला रहे थे। कुछ सवारियां मैक्स के नीचे दबी थीं और हाथ जोड़कर जान बचाने की गुहार लगा रही थीं। हादसा होते ही मची अफरा तफरी के बीच बस का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए थे। बस की सवारियां भी खिसक गई थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, 4.5 की तीव्रता वाले Earthquake ने न्यू साउथ वेल्स में मचाई तबाही

इस वजह से हुई मैक्स और बस की टक्कर

अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने मीडिया से बात करते हुए आशंका जताई की हादसा फिसलन के कारण हुआ, क्योंकि शुक्रवार को काफी बारिश हुई थी। इस वजह से सड़क पर पानी, कीचड़ और फिसलन थी। वहीं हादसे की एक दूसरी वजह तेज स्पीड भी हो सकती है। दोनों वाहनों की स्पीड तेज होने और फिसलन से बैलेंस बिगड़ा।

---विज्ञापन---

फिर दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा गांव मीतई के पास हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग आगरा के सेमरा गांव निवासी थे। मैक्स में करीब 37 लोग सवार थे, जो हाथरस के सासनी गांव में एक रिश्तेदार के 40वें शामिल होने गए थे। लौटते समय गांव मीतई के पास मैक्स को आगरा से अलीगढ़ जा रही जनरथ बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें:17 स्टूडेंट्स जिंदा जले, 13 बुरी तरह झुलसे; केन्या में स्कूल के हॉस्टल में भीषण अग्निकांड

First published on: Sep 07, 2024 09:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola