Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन उज्जैन में बैरवा जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने बैरवा समाज की बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार बैरवा समाज के उद्योगपति और व्यवसायियों को अपने साथ जोड़ेगी। इससे सरकार प्रदेश के बैरवा समाज के लोगों को विकास के सफर में शामिल करेंगी। राज्य सरकार द्वारा बैरवा समाज के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
सीएम मोहन यादव की घोषणा
वहीं, महर्षि श्री बालीनाथ जी बैरवा को याद करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि वह एक परम संत थे। उन्होंने समाज की कुरीतियों, रूढ़ियों और बुराइयों को खत्म करने का काम किया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अगले साल बैरवा समाज की स्टेट लेवल की पंचायत का आयोजित की जाएगी। इसमें देश के अलग-अलग अंचलों में रह रहे बैरवा समाज के लोगों को बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शुरू होंगे नए साल से 4 न्यू मिशन; किसान से लेकर युवा और महिलाओं का होगा विकास
क्या बोले सीएम मोहन
उन्होंने आगे कहा कि भारत अलग-अलग धर्मों, समाजों, भाषाओं और संस्कृतियों का देश है। यहां सभी लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। हमारी संस्कृति की सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी पहचान है। सिर्फ भारतीय संस्कृति ही योग, तप, साधना और साहचर्य से जिंदगी जीना सिखाती है। हमारी ये सीख ही हमें विकास के रास्ते पर ले जाती हैं। जो पूरी दुनिया में असंभव दिखता है, वह सिर्फ सनातन धर्म में ही संभव है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
4 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
4 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
22 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines