Bhopal Crime News: एक स्क्रैप ठेकेदार ने भेल के अधिकारी को फंसाने के लिए जो साजिश रची, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। ठेकेदार ने पार्टी रखी थी। जिसमें कुछ महिलाओं को बुलाया गया था। पार्टी का न्योता भेल के अधिकारी को भी भेजा गया था। शातिर ठेकेदार ने यहां महिलाओं से अधिकारी की पहचान करवा दी। इसके बाद महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाने के लिए भी उकसाया। इसके बाद आरोपियों ने अधिकारी को फोन कर रशियन लड़की से मिलवाने का लालच दिया। होटल में आते ही आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रंगीन मिजाजी पड़ गई भारी
बता दें कि हनीट्रैप गैंग के झांसे में आकर लुट चुका अफसर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में कार्यरत है। आरोपी ठेकेदार का नाम शशांक वर्मा है। जिसने अधिकारी को दो महिलाओं से पार्टी में मिलवाया था। साथ ही उनसे नजदीकी बढ़ाने के लिए बोला था। ठेकेदार ने कहा था कि दोनों महिलाओं से उसकी अच्छी बनती है, वे कोई बात लीक नहीं करेगी। रंगीन मिजाजी इस अधिकारी को भारी पड़ गई।
यह भी पढ़ें:अमेरिका में जिंदा जले 4 भारतीय कौन? पिता की पोस्ट से हुआ भीषण अग्निकांड का खुलासा
इसके बाद आरोपी महिलाओं ने अधिकारी को मिलने का झांसा होटल बुला लिया। महिलाओं ने कहा कि वे उसका कमरा नंबर 105 में वेट कर रही हैं। अफसर जल्दी होटल पहुंचा। इसके बाद महिलाओं के साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो शूट कर लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड की गई। अधिकारी को धमकी दी गई कि उसके कई वीडियो उनके पास हैं।
बदनामी के कारण रहे चुप
साथ ही पीड़ित को क्राइम ब्रांच के नाम से फर्जी लोगों से फोन करवाने लगे। अफसर के अनुसार अब तक आरोपियों को वह अलग-अलग तरीकों से 2 लाख से अधिक रुपये दे चुका है। लेकिन आरोपी उसका पीछा नहीं छोड़ रहे। उससे और पैसों की डिमांड की जा रही है। बदनामी के डर से वे MP पुलिस के पास नहीं जा रहे थे। लेकिन बाद में परिवार के लोगों ने सहारा दिया और पुलिस के पास जाने को कहा। पुलिस ने आरोपी शशांक वर्मा, ममता द्विवेदी, दीपक भगोरे और पूजा राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:Kangana Ranaut को लेकर फिसली मंत्री की जुबान, कहा- ‘…पता नहीं चलता कंगना है या उसकी मां’
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines