MP Assembly Elections, भोपाल: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हो चुकी तैयारियों के बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) का बड़ा बयान आया है। चुनाव में नेताओं के बेटों को उम्मीदवारी की संभावनाओं के बीच उन्होंने कहा कि नेताओं के पुत्र अपराधी नहीं हैं। वो भी दूसरे कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं और जनता उन्हें चाहती है तो मौका देने पर विचार भी किया ही जाएगा। इसी के साथ शर्मा ने कॉन्ग्रेस नेताओं राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका पर भी निशाना साधा।
-
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 24 दिन पहले घोषित कर चुकी 39 उम्मीदवारों के नाम
-
दूसरी लिस्ट भी 15 सितंबर से पहले आ जाने की संभावना, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा-नेतृत्व को जब आवश्यकता होगी तो सूची जारी करेगा
यह भी पढ़ें: वीके सिंह के बयान पर सियासत तेज, संजय राउत बोले PoK हमारा तो सौरभ भारद्वाज ने बताया चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 24 दिन पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इसी के साथ बीते दिन दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) और गृह मंत्री अमित शाह के साथ राज्य के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। माना जा रहा है कि 15 सितंबर से पहले भाजपा की तरफ से कॉन्ग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर उतारे जा रहे उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट घोषित की जा सकता है। अभी तक इनमें डबरा से इमरती देवी, राधोगढ से हीरेन्द्र सिंह बंटी बना, राजनगर से अरविन्द पटेरिया, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस, नागदा से दिलीप सिंह शेखावत, दमोह से सिद्धार्थ मलैया, छिंदवाड़ा से बंटी साहू, शाजापुर से अरुण भीमावत और निवास सीट से राम प्यारे कुलस्ते का नाम लगभग तय दिखाई दे रहा है। इन 29 सीटों पर दो या तीन नामों के पैनल में से जल्द ही एक नाम तय हो जाएगा, ऐसी संभावना है।
यह भी पढ़ें: सनातन पर बवाल; गजेंद्र सिंह शेखावत के ‘जुबान खींच लेंगे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार
इसी बीच एक संभावना यह भी है कि पार्टी नेताओं के पुत्रों को भी मौका दे सकती है। इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का एक बड़ा सामने आया है। उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को लेकर शर्मा ने कहा कि हमारे नेतृत्व को जब आवश्यकता होगी, सूची जारी करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनाव जीतना ही सबसे बड़ा क्राइटेरिया है और चुनाव जीतने वाले कार्यकर्ता ही मैदान में उतारे जाएंगे। वैसे नेतापुत्र होना कोई अपराध नहीं है, नेतापुत्र भी दूसरे कार्यकर्ता की भांति काम कर रहा है और जनता उसे चाहती है तो उस पर भी विचार होगा।
यह भी पढ़ें: तेल-एलपीजी साझेदारों के रिश्तों में आई नई ‘उर्जा’, भारत-सउदी में हुआ खास समझौता
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के ताबड़तोड़ किए जा रहे दौरों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मध्य प्रदेश पर आशीर्वाद है। मध्य प्रदेश के मन में मोदी और मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने के विपक्ष के आरोप पर पलटवार भी पलटवार किया। शर्मा ने कहा कि हमारा नेता दुनिया में जाकर देश का मान और सम्मान बढ़ा रहा है, लेकिन राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। बड़ी बात है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गुजरात और उत्तर प्रदेश में गए थे, जहां बाइंड-अप होकर वापस आ गए। अब मध्य प्रदेश में जनता बोरिया-बिस्तर बांधकर रवाना कर देगी।
<
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines