MP में कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता को सौंपी चुनाव प्रचार अभियान समिति की कमान, कमलनाथ बने अध्यक्ष

mp congress

mp assembly election congress

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अंतिम तौर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी यानि चुनाव प्रचार अभियान समिति की घोषणा भी कर दी है। जबकि पार्टी ने ऑब्जर्वरों की नियुक्तियां भी कर दी हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान समिति की कमान सीनियर आदिवासी नेता को सौंपी है।

विज्ञापन

कमलनाथ को बनाया अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 32 सदस्यों की चुनाव प्रचार अभियान समिति बनाई है। जिसकी कमान कांग्रेस के सीनियर आदिवासी विधायक और पूर्व पीसीसी चीफ कांतिलाल भूरिया को सौंपी है। जबकि कमलनाथ चुनाव समिति के अध्यक्ष रहेंगे। कांतिलाल भूरिया फिलहाल प्रदेश में कांग्रेस के सबसे सीनियर आदिवासी नेता हैं। ऐसे में चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

विज्ञापन

जातिगत समीकरणों का रखा ध्यान

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान समिति में जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा है। इस समिति में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, केपी सिंह, सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।

https://twitter.com/INCMP/status/1686278136474845184?s=20

विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला को बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

वहीं कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। खास बात यह है कि सुरजेवाला कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका में थे। ऐसे में उन्हें मध्य प्रदेश में भी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि टिकट वितरण से लेकर पार्टी नेताओं में समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी रणदीप सुरजेवाला के पास रहेगी। इसके अलावा क्षेत्रवार नेताओं को क्या जिम्मेदारी सौंपी जानी है। इस रणनीति पर भी सुरजेवाला काम करेंगे।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के नेताओं को साथ बैठक की थी। जिसमें विधानसभा चुनाव में नेताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा हुई थी। जिसके बाद सभी नामों पर मुहर लगाई गई है।

विज्ञापन

ये भी देखें: Congress का MP में बड़ा फैसला..Randeep Surjewala को MP में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ