हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भक्तों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल 9 की हालत गंभीर, मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा

MP Pickup Accident : मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा गया। भक्तों से खचाखच भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी यात्री जख्मी हो गए। 9 लोगों की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकाला और फिर अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा।

Madhya Pradesh Accident : मध्य प्रदेश से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भक्तों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 25 लोग घायल हो गए, जबकि 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अनूपपुर जिले में भीषण सड़क हादसा

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में स्थित पैरुचुआ के पास यह हादसा हुआ। पिकअप शहडोल से छत्तीसगढ़ के कुदरगढ़ मंदिर जा रही थी, जिसमें 25 भक्त सवार थे। सवारी ज्यादा होने की वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबकर 25 श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 4 मजदूरों की मौत, पुलिया में गिरी गाड़ी; मध्य प्रदेश के गुना में हुआ भीषण हादसा

पिकअप पलटते ही मौके पर पहुंचे लोग

विज्ञापन

पिकअप पलटते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वे लोग पिकअप में फंसे यात्रियों को निकालने लगे। इस दौरान किसी ने पुलिस को भी फोन कर हादसे की जानकारी दे दी। कोतमा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

यह भी पढ़ें : सिर फूटे और बहा खून, मची चीख पुकार; 2 पैसेंजरों की मौत 40 घायल, MP में ब्रिज से नीचे गिर बस

विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर 9 लोगों को जिला अस्पताल भेजा

पहले सभी घायलों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। इस हादसे में पिकअप का ड्राइवर भी जख्मी हो गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola