मध्य प्रदेश में निकली बंदर की अंतिम यात्रा, रीति-रिवाज के साथ हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा पूरा गांव

Monkey Funeral Procession: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बंदर मरने पर गांव के लोगों ने पूरे रीति-रिवाज से उसकी शवयात्रा निकाली और शमशान घाट पर उसका बकायदा अंतिम संस्कार किया।

Monkey Funeral Procession

Monkey Funeral Procession: आज के स्वार्थी समाज में जहां इंसान को इंसान नहीं पूछ रहा है, वहीं इस बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक हैरान करने वाला अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक बंदर मरने पर गांव के लोगों ने पूरे रीति-रिवाज से उसकी शवयात्रा निकाली और शमशान घाट पर उसका बकायदा अंतिम संस्कार किया गया। यह अनोखा मामला राजगढ़ जीरापुर का है। यहां रविवार को करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव ने उस बंदर का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

बंदर का अंतिम संस्कार

मीडिया से बात करते हुए ग्राम तमोलिया के लोगों ने बताया कि रविवार को करंट लगने से इस बंदर की मौत हो गई। इसके बाद गांव वालों ने मिलकर फैसला किया कि वे धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार बंदर का अंतिम संस्कार करेंगे। इसलिए सोमवार को गांव वालों ने डीजे और ढोल के साथ बंदर की शवयात्रा गांव में निकाली। शव यात्रा में पूरा गांव शामिल हुआ, भावुक गांव वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद शमशान घाट पर तमोलिया के सरपंच हरिओम तोमर ने बंदर की चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

सरपंच ने दी चिता को मुखग्नि

तमोलिया के सरपंच हरिओम तोमर ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि हमारे ग्राम पंचायत में करंट लगने से एक बंदर का देहांत हो गया है। हम लोगों का बंदरों से बहुत लगाव है। हम लोग सभी बंदरों को भगवान हनुमान का रूप मानते हैं। इसलिए विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया है। अब बस भगवान से यही कामना है कि उनकी (बंदर) आत्मा को शांति मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ