---विज्ञापन---

‘चंदेरी साड़ियों की चमक से दुनिया आकर्षित’, हैंडलूम पार्क में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM Mohan Yadav In Ashok Nagar: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को चंदेरी पहुंचकर जनता से सीधे मुलाकात की। हैंडलूम पार्क का अवलोकन करते हुए मोहन यादव ने करघा चला कर बुनकरों के कामों की तारीफ की।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav In Ashok Nagar: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों को मंगलकामनाएं देते हुए अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। चंदेरी जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री का रोड शो आयोजित हुआ। यहां हाथ की बनी साड़ियों के मशहूर इस क्षेत्र में पहुंचे खुद मुख्यमंत्री ने करघा चलाते हुए बुनकरों के काम की जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने बुनकरों (Weavers) से हथकरघा/हैंडलूम चलाना भी सीखा। बाद में पार्क से होकर सीएम सीधे चंदेरी शहर पहुंचे। चंदेरी शहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले। इस दौरान शहर के लोगों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस दौरान रथ से ही हाथ जोड़कर और पुष्प वर्षा कर लोगों का अभिवादन किया। उनका लगभग 1 किलोमीटर तक मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो चला।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हैंडलूम पार्क का अवलोकन

मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार चंदेरी के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हाथ से साड़ियां बनाने के लिए प्रसिद्ध, ऐतिहासिक एवं पुरातन नगरी चंदेरी में मुख्यमंत्री ने हैंडलूम पार्क का अवलोकन करते हुए साड़ियां बुनने वाले कारीगरों से सीधे संवाद करते हुए उनकी कला का बखान किया।

---विज्ञापन---

लक्ष्मण मंदिर में की भगवान शेषनाग की पूजा-अर्चना

इसके बाद मुख्यमंत्री रथ से उतरकर कार से चंदेरी शहर के बीच स्थित प्राचीन भगवान लक्ष्मण मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर पहुंचकर उन्होंने मंदिर में भगवान शेषनाग की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम नवीन गल्ला मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया। इसके अलावा जन्माष्टमी के मौके पर सीएम मोहन यादव जब आमसभा को संबोधित करने के लिए सभा स्थल पहुंचे, तो वहां वृंदावन से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं, चंदेरी के लोकल बच्चों ने भी गोपी नृत्य किया।

---विज्ञापन---

साड़ियों की चमक से दुनिया आकर्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदेरी साड़ियों का ताना-बाना बुनने वाले ये बुनकर परंपरागत कला को सहेजते हुए आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल भी कर रहे हैं और अपनी साड़ियों की चमक से दुनिया को चंदेरी की ओर आकर्षित कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पितृ पुरुष को याद करते हुए मोहन यादव ने कहा कि आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित रहा। आप सदैव प्रेरणा बनकर हमारा पथ आलोकित करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें-  ‘इनका काम सिर्फ देश को गड्ढे में छोड़ना है’, UPS विरोध को लेकर विपक्ष पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2024 05:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola