MP Weather: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भयंकर बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। पिछले 14 दिन में भोपाल में 4.67 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सितंबर की बारिश 6.91 इंच है।
कोलार रोड के इलाकों में सुबह 6.30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। वहीं लगभग 8 बजे तक तेज बारिश होने लगी थी। इससे कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। अयोध्या बाइपास पर भी मूसलाधार बारिश हो रही है। करोंद, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, सिटी, छोला,अशोका गार्डन समेत कई इलाकों में भयंकर बारिश हो रही है।
बारिश से जलस्रोतों का सूखा होगा दूर
यदि ऐसे ही लगतार तेज बारिश हुई तो जलस्रोतों का सूखा भी दूर हो जाएगा। बड़ा तालाब, कलियासोत और केरवा डैम में पानी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। कोलार डैम में मामूली पानी बढ़ा हुआ है। सीहोर में कल से ही लगातार बारिश जारी है। भोपाल में 1 जून से अब तक 25.10 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सितंबर के महीने में 35.22 इंच बारिश होने के अनुमान थे। जुलाई-अगस्त में कम बारिश होने से बारिश का आंकड़ा 29% कम था, लेकिन सितंबर के आंकड़े में सुधार हो रहा है।
सबसे ज्यादा बारिश 2019 में हुई थी
पिछले कुछ सालों की बात करें तो 6 बार ऐसा हुआ कि जब सितंबर में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया था। पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2019 में हुई थी। एक महीने में ही 22 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी, जबकि सबसे कम बारिश वर्ष 2013 में सिर्फ 1.65 इंच हुई थी। पिछले साल 8.32 इंच पानी गिरा था, जबकि इस साल 1 से 14 सितंबर तक 4.67 इंच पानी गिर चुका है। सितंबर में कोटा पूरा होने में 2.24 इंच पानी और चाहिए।
(Valium)
संबंधित खबरें
'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
19 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines