मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 8 माह के बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई। खेलत-खेलते उसके साथ ऐसा हादसा हो गया कि वह दोबारा सांस ही नहीं ले पाया और दम तोड़ दिया। परिजनों की बड़ी लापरवाही से बच्चे ने खेलते समय बैलून निगल लिया, जो उसकी सांस की नली में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत होने के बाद उसके मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:23 लोग, 7 दिन, दानिश-साजिद ने बेटी संग कब और क्या किया? बताते हुए मां का दर्द छलका
बैलून निकला, पर जान नहीं बच सकी
मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी में नए बस स्टैंड के पास संजय सोनी का परिवार रहता है। उनका 8 महीने का बेटा धनु है, जो घर में बैलून से खेल रहा था। खेलते-खेलते बैलून फट गया और उसने गुब्बारे को मुंह में डाल लिया। चबाते-चबाते उसने गुब्बारा गटक लिया। उसकी दम घुटने लगा तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक दम घुटने की वजह से वह बेहोश हो चुका था। डॉक्टर ने उसकी सांस नली में गुब्बारा फंसा देखा।
परिजनों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वे उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां के डॉक्टरों ने धनु के गले से गुब्बारे को निकाल दिया, लेकिन उसे रिवाइव नहीं कर पाए। धनु दम तोड़ चुका था। इस तरह बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई। परिजनों की जरा सी लापरवाही से बच्चा हादसे का शिकार हो गया। डॉक्टरों ने बच्चे के पार्थिव शरीर को उसके मां-बाप के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें:‘दानिश-साजिद ने मेरी बेटी को बर्बाद कर दिया’, पीड़िता के पिता का दर्द छलका
बच्चे के मां-बाप ने बताया कि धनु खेल रहा था और उसकी मां काम कर रही थी। सोचा नहीं था कि वह गुब्बारे को मुंह में डाल लेगा। बेटे को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। पुलिस को शिकायत भी नहीं दी है। हादसा हमारी लापरवाही के कारण हुआ है। जिस बेटे को संभालकर रखते थे, लापरवाही के चलते उसे ही मौत के मुंह में धकेल दिया। देशभर के मां-बाप से अपील करते हैं कि वे अपने नवजात बच्चों को संभालकर रखें, लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines