Madhya Pradesh Politics : शिवराज सिंह की नई पोस्ट ने बढ़ाईं अटकलें, क्या फिर सजने जा रहा CM का ताज?

Madhya Pradesh Politics : मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में ‘सभी को राम-राम’ लिखे जाने और हाथ जोड़े दिखाई तस्वीर ने राजनीति में खलबली मचा दी है।

Shivraj Singh Chauhan

Madhya Pradesh Politics, भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अभी तक पार्टी तय नहीं कर पाई है कि प्रदेश की सत्ता की बागडोर आखिर किसके हाथ होगी। इसको लेकर कई दिग्गज नेता दौड़ में हैं और पार्टी नेतृत्व मंथन कर रहा है। इसी बीच शनिवार को प्रदेश की राजनीति में उस वक्त तरह-तरह की अटकलें लगना शुरू हो गई, जब निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट के बाद शिवराज सिंह को सत्ता की चाबी मिलने और उनकी विदाई दोनों ही तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शिवराज सिंह के ऑफिशियल अकाउंट से उनकी एक तस्वीर शेयर की गई है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘सभी को राम राम’।तस्वीर में शिवराज सिंह को हाथ जोड़े देखा जा सकता है। इसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर उनकी अगली स्थिति पर एक बार फिर से असमंजस गहरा गया। इसल में हाथ जोड़ना और ‘राम राम’ इनका इस्तेमाल दोनों ही स्थितियों में होता आया है। ऐसे में दोनों ही तरह की अटकलें पहले से कहीं ज्यादा जोर पकड़ गई हैं। गजब की बात तो यह है कि एक ओर शिवराज सिंह चौहान खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर बता रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर जिस तरह से जीत के बाद वह पूरे राज्य में दौरा कर रहे हैं, उसके हिसाब से दावेदारी में वह मजबूती के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार शाम की बैठक पर छोड़ी बात

उधर, ‘राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन?’ को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षक यहां पहुंच रहे हैं। विधायक दल का नेता चुनने के लिए सभी विधायकों को निमंत्रण भेज दिया गया है, जो शाम 4 बजे बैठक करेंगे। बता दें कि भाजपा नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी का नेता चुनने के लिए शुक्रवार को तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा प्रमुख के लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा शामिल हैं। उधर, शिवराज सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवाल किया गया तो शर्मा ने कहा कि यह भगवान राम का देश है। 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वैसे भी यह हमारी संस्कृति है कि हम एक-दूसरे का स्वागत ‘राम-राम’ कहकर ही करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ