MP Police Inspector & Bar Dancer Video Viral: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर एक जगह प्रशासन काफी सख्त दिखा रहा है, वहीं इसी बीच प्रदेश की पुलिस के दारोगा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमपी पुलिस के एक दारोगा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक गाने पर बार डांसर के साथ ठुमके लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, डांस के दौरान दारोगा जी की कमर पर पुलिस की पिस्टल खोंसी हुई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद से प्रशासन द्वारा उक्त दारोगा के खिलाफ बड़ा कार्रवाई की गई है।
क्या है वायरल वीडियो?
जानकारी के अनुसार, वीडियो में बार डांसर के साथ खेसारी के गाने ठुमके लगाने वाले दारोगा की पहचान सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाना में तैनात थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामनगर थानाक्षेत्र के हिनौता गांव की है। दरअसल सुशील कुमार गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। यहां भोजपुरी गाना बज रहा था और बार डांसर नाच रही थी। ऐसे में दारोगा जी खुद को रोक नहीं पाएं गाने के बीच में स्टेज पर चढ़ गए और बार बालाओं के साथ डांस करते कई ठुमके लगाएं। जानकारों की माने तो इस दौरान दरोगा शराब के नशे में धुत्त थे।
यह भी पढ़ें: अमित शाह के ‘जनाजे’ बयान पर दिग्विजय का पलटवार, बोले- यह तो उनका मेरे लिए प्यार है
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके बाद पुलिस का अनुशासन तार-तार करने वाले सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत दरोगा पर निलंबन की कार्रवाई की।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
18 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines