हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने डराया, पिछले 24 घंटे में मिले 50 से ज्यादा मरीज

विज्ञापन
Corona Update

MP News: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मरीज एक बार फिर डरा रहे हैं। क्योंकि हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना के 50 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

24 घंटे में 52 नए मरीज

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं। जो पिछले कुछ दिनों में सबसे ज्यादा है। कोरोना के बढ़ते मरीजों की वजह से स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां भी बढ़ती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में पिछले दिनों मॉर्कड्रिल भी की थी। फिलहाल प्रदेश में पॉजीटिव दर 5.5 हो गई है।

52 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के मरीजों की टोटल संख्या 226 हो गई है। वही आज कोरोना के 24 मरीज ठीक भी हुए हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के लोगों सो सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क लगाने की सलाह दी है।

आज इन जगहों पर मिले कोविड मरीज

  • भोपाल में 16 मरीज
  • इंदौर में 14 मरीज
  • जबलपुर में 4 मरीज
  • ग्वालियर में 7 मरीज
  • राजगढ़ में 5 मरीज
  • नर्मदापुरम, रायसेन में एक-एक मरीज मिला है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें