Madhya Pradesh Man clung tree entire night tiger attack: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल से गुजरने के दौरान एक बाघ ने उसपर हमला कर दिया। दरअसल, जब बाघ जंगली सुअरों का पीछा कर रहा था तब उसकी निगाहें शख्स पर पड़ गई और वह उसका शिकार करने के लिए उसके पिछे लग गया और बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। हालांकि, वह अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया और उसे पूरी रात पेड़ पर काटनी पड़ी। शख्स ने बताया कि मदद के लिए पूरी रात चीखता-चिल्लाता रहा। लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। हालांकि सुबह जब गांव वालों ने उसकी खोजबीन की तो वह पेड़ पर चढ़ा मिला। जिसके बाद उसकी जान बचाई गई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जंगल से गुजर रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, कमलेश सिंह नाम का युवक बाघ के हमले से बाल-बाल बच गया। उसने अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर पूरी रात काटनी पड़ी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर जोन के भीतर स्थित मुदगुरी घघादर गांव की है। उमरिया के धावड़ा कॉलोनी निवासी कमलेश सिंह की वापसी के दौरान बाघ ने उसपर हमला कर दिया। दरअसल, शख्स जब जंगल से गुजर रहा था तब बाघ ने हमला कर दिया। वन अधिकारियों का कहना है कि बाघ की निगाहें कमलेश पर टिकी रहीं, जिससे उसे बचने के लिए भागने पर मजबूर होना पड़ा।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: अनोखा मंदिर, जो साल में सिर्फ एक बार खुलता और लोग करते भगवान कार्तिकेय के दर्शन
बाघ ने जांघ पर किया हमला
बाघ के पंजों से घायल होने के बावजूद कमलेश पेड़ पर चढ़ गया। रात भर वह डर के मारे पेड़ से चिपका रहा, उसे पता था कि बाघ नीचे छिपा हुआ है। जंगल में अंधेरा छा गया था, जिससे बाहर के रास्ते की कोई झलक नहीं मिल पा रही थी। मदद के लिए वह पूरी रात चीखता चिल्लाता रहा लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई नहीं आया। जब सुबह हुई तो गांव वालों ने उसे खोज निकाला और बाघ से उसकी जान बचाई। शख्स को पेड़ से उतारने के बाद तुरंत इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि बाघ के पंजों से उसकी जांघ बुरी तरह घायल हो गई।
ये भी पढ़ें: अभिनेत्रियों के बाद अब नेता भी डीप फेक वीडियो की चपेट में, MP पुलिस ने दर्ज किए 4 केस
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines