MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां तेज हो गईं। चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तरफ से एक-दूसरे पर तीखी बायनबाजी का सिलसिला जारी है। राज्य की कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिस पर कांग्रेस और भाजपा की कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं। ऐसी ही एक सीट गुना लोकसभा सीट है, जो लगातार चर्चाओं के केंद्र में है। इस सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान उतारा है।
जयवर्धन सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर देने के लिए कांग्रेस की तरफ से किसे मैदान में उतारा जाएगा यह तय नहीं किया गया है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस गुना सीट पर दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देने के लिए कांग्रेस जल्द ही जयवर्धन सिंह के नाम ऐलान कर सकती है। बता दें कि जयवर्धन सिंह फिलहाल राघोगढ़ विधायक हैं। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच की खींच-तान किसी से छिपी नहीं हैं, आए दिन दोनों नेता एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: उज्जैन महाकाल मंदिर हादसे के घायलों से मिले सीएम मोहन यादव, मुआवजे का ऐलान
2019 का लोकसभा चुनाव
फिलहाल, गुना सीट के सांसद केपी यादव हैं, जिन्होंने भाजपा की टिकट पर 2019 का चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, साल 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गए थे। इस बार उनका मुकाबला काफी तगड़ा होने वाला है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
12 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines