खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बैडिया थाने के नर्मदा किनारे के गांव रावेडखेडी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 टैक्टर-ट्रॉली जप्त किये हैं। हालांकि, पुलिस ने दो 2 टैक्टर ट्राली को लेकर अवैध रेत माफिया फरार हो गये।
खास बात ये है कि खनिज विभाग की टीम अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने ग्रामीण बनकर पहले मोटर साइकिल से नर्मदा किनारे पहुंची फिर नाव पर संवार होकर खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यवाही करने मौके पर टीम पहुंची थी।
मौके से माफिया फरार
इस दौरान नाव के सहारे रेत निकालकर रेत से भरे टैक्टर ट्राली को धरदबौचा। मौके से खनिज माफिया भाग गये। इस दौरान दो टैक्टर माफिया खनिज टीम को चकमा देकर भाग गये। अवैध रेत उत्खनन को पकड़ने रावेरखडी गांव खनिज टीम लंबे और रास्ते होकर ग्रामीण वेशभूषा में माफियाओं को चकमा देकर नाव के सहारे पहुंची थी।
गौरतलब है की खरगोन जिले में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश में खनिज राजस्व विभाग ने पुलिस के सहयोग से अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की धरपकड़ को लेकर अभियान चला रखा है। आमजन की लगातार शिकायत और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर खनिज टीम ने बड़ी कार्यवाही को अन्जाम दिया। उल्लेखनीय है कि खनिज माफिया नर्मदा किनारे रैकी करके रेत का उत्खनन करते हैं।
अभी पढ़ें – जयपुर में छात्रा के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, दांत तोड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इस तरह जप्त किए ट्रैक्टर
प्रशासनिक कार्यवाही की सूचना तत्काल मिल जाती है। लेकिन आज खनिज माफिया गच्चा खा गये। टैक्टर पकड़ने के दौरान ग्रामीणों ने खनिज अधिकारी से जमकर की बहस भी की लेकिन खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान ने एक नहीं सुनी।
जप्त सभी 6 टैक्टरो को खनिज विभाग ने बैडिया थाने में पुलिस अभिरक्षा में खडा करा दिया है। खनिज अधिकारी ने बताया की 6 टैक्टर जप्त किये 2 टैक्टर लेकर उत्खननकर्ता फरार हो गये है। नाव और मोटरसाइकिल के सहारे कार्यवाही करने पहुंचे थे। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 hr agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
21 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines