Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में कथावाचक देवकीनंद ठाकुर बोले- हर सनातनी पैदा करें 5-5 बच्चे

Madhya Pradesh, Kathawachak Devkinandan Thakur, Devkinandan Thakur News, Chhindwara Hindi News, Controversial Statement Of Devkinandan Thakur

छिंदवाड़ा में प्रवचन के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने विवादित बयान दिया है।

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्रवचन के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। शिव महापुराण कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में यह नहीं चलेगा कि कोई घर में 10 बच्चे पैदा करे और कोई पीछे रहे। जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनता तब तक हर सनातनी कम से कम अपनी गोद में 5 बच्चे जरूर खिलाएं। जब कानून बन जाए तो सरकार के हिसाब से व्यवहार करें।

विज्ञापन

सनातनियों के पास है सुनहरा मौका

देवकीनंदन ठाकुर ने यह भी कहा कि जब तक भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होता है, तब तक सनातनियों के पास एक सुनहरा मौका है। जनसंख्या कानून आने के बाद कानून के हिसाब से परिवार का नियोजन करें, मगर जब तक कानून लागू नहीं होता है भारत में तब तक हर सनातनी अपने घर में 5 बच्चे अवश्य पैदा करें।

विज्ञापन

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प

तीन दिन पहले 15 फरवरी को देवकीनंद ठाकुर ने छिंदवाड़ा में कहा कि उनका संकल्प भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वेब सीरीज के माध्यम से गलत कंटेंट दिखाकर रिश्तों की मर्यादा खत्म की जा रही है। सरकार को वेब सीरीज पर लगाम लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे रामायण जलाने वाले का विरोध करते हैं। यह भी कहा था मैं सनातन को टारगेट कर नीचा दिखाने का जो प्रयास किया जा रहा है, देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है। उसका विरोध करते हुए सनातनियों को अपने धर्म की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है।

विज्ञापन

छिंदवाड़ा से शरद पाठक की रिपोर्ट।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ