Jabalpur Girl Friend Murder Attempt: मध्य प्रदेश के जबलपुर एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत होने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को जाने से मारने की कोशिश की। इसके लिए उसे कार से कुचल लिया और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों ने लड़की की हालत देखकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लड़की को संभाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में लड़की ने प्राथमिक बयान दिया कि उसे उसके प्रेमी ने इस हालत में पहुंचाया। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV खंगाले और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें:Bihar: पत्नी-2 बच्चों और सास की पीट-पीट कर हत्या; 2 मासूमों ने कंबल में छिपकर बचाई जान
सगाई तुड़वाने से नाराज था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है। युवक ने अपनी प्रेमिका को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसने युवक की सगाई भी तुड़वा दी थी। दोनों के बीच साल 2018 से प्रेम संबंध थे। 6 साल में दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।
युवक प्रेमिका को शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था, लेकिन अचानक उसने किसी और लड़की से सगाई कर ली। इससे प्रेमिका नाराज हो गई और वह उसके घर पहुंच गई। सारी बात बताकर युवक की सगाई तुड़वा दी। इससे युवक नाराज हो गया और उसने प्रेमिका का मारने की साजिश की। वह उसके घर पहुंच गया और बाहर बुलाकर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें:Britain: फ्लाइट में पैसेंजर्स के सामने सेक्स; गले में बांहें डाले, सीने से चिपकी दोस्त के ऊपर बैठी थी लड़की
पीड़ित ने दर्ज कराई आरोपी के खिलाफ शिकायत
गोरखपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की हालत नाजुक है, लेकिन खतरे से बाहर है। उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। CCTV में वारदात कैद हुई है। फुटेज कब्जे में ली है। आरोपी से पूछताछ करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़की से संबंध बनाकर उसे धोखा दिया गया है। लड़की ने भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें:दुल्हन की डोली नहीं दूल्हे की अर्थी उठी, UP के झांसी में भीषण हादसा, कैसे खुशियां मातम में बदलीं?
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
8 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
8 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
9 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
12 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines