दुल्हन की डोली नहीं दूल्हे की अर्थी उठी, UP के झांसी में भीषण हादसा, कैसे खुशियां मातम में बदलीं?

UP Jhansi Groom Burnt Alive: उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए कार हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दूल्हा और उसका भाई-भतीजा जिंदा जल गए हैं। ड्राइवर के भी मरने की खबर है। वहीं 2 लोगों को राहगीरों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

UP Jhansi Barat Accident Groom Died

मंडप तक पहुंचने से पहले दूल्हे की कार हादसे का शिकार हो गई।

UP Jhansi Accident Groom Burnt Alive: मंडप तैयार, दुल्हन सजी, बारात रास्ते में थी। ऐन मौके पर खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन अपने होने वाले पति का इंतजार करती रह गई। जैसे ही उसे हादसे की खबर मिली वह चीखने चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई, क्योंकि हादसे में उसके दूल्हे की मौत हो गई थी। सुहागन बनने से पहले वह विधवा हो गई।

विज्ञापन

4 लोगों की मौत की खबर पहुंची और उसके बाद लाल शामियाना सफेद में बदल गया। भीषण हादसा शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के झांसी में कानुपर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा ओवरब्रिज पर हुआ। एक ट्रक ने पीछे से दूल्हे की कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर दूल्हा, उसका भाई, भतीजा और कार ड्राइवर मर गए।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही कार में लगा सिलेंडर फटा

SP सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान एरच थाना क्षेत्र के बिलाटी गांव निवासी आकाश अहिरवार (25) पुत्र संतोष अहिरवार, आकाश के भाई आशीष अहिरवार (30), आशीष के पुत्र मयंक (4) और ड्राइवर जयकरन उर्फ भगत (32) के रूप में हुए। लोगों ने रवि अहिरवार और रमेश को समय रहते कार से निकालकर बचा लिया।

विज्ञापन

आकाश की शुक्रवार रात शादी थी। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपार गांव बारात ले जा रहा था। कार में दूल्हे समेत 6 लोग सवार थे, लेकिन जब कार हाईवे पर पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार घिसटती गई और उसमें लगा CNG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। 2 ही लोगों को बचाने का मौका मिला।

विज्ञापन

फायर बिग्रेड ने एक घंटे में बुझाई आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक में भी आग लग गई थी। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार-ट्रक में लगी आग बुझाई। हादसे की खबर मिलते ही बाराती भी मौके पर पहुंचे। वहीं दुल्हन के परिजनों तक हादसे की खबर पहुंचाई गई, जहां चीख पुकार मच गई। दुल्हन बेहोश हो गई थी। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ