Madhya Pradesh BSNL New Tower Installation: मोहन यादव सरकार लगातार प्रदेश के विकास को लेकर हर तरह से काम में जुटी है। प्रदेश के हर गांव में अच्छी और बिना रुकावट के कनेक्टिविटी उपभोक्ताओं को मिल पाए, इसके लिए जुलाई से निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ प्लान बढ़ा दिए हैं। इससे घाटे में चल रही बीएसएनएल को एक तरह से मानो संजीविनी मिल गई है। बीते 25 दिनों के भीतर सरकारी दूरसंचार कंपनी पर प्रदेशभर के एक लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने भरोसा जताया है और उन्होंने अपनी सिम को पोर्ट करवाया है। अब कंपनी इनके लिए बेहतर सुविधा देने में लगा है। इसके अलावा नेटवर्क फैलाने पर काम शुरू हो चुका है।
इंदौर डिवीजन में लगेंगे 326 टॉवर
इंदौर डिवीजन में 326 टावर लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि बीएसएनएल ने उन एरिया में टॉवर लगाने की योजना बना रहा है, जहां पर अभी तक निजी कंपनियां नहीं पहुंची हैं। आपको बता दों, कुलथाना, उमठ, रसकुडिया, मेड, बाइग्राम सहित जंगल में कई स्थानों पर टावर लगाएंगे। 721 टॉवर से ढ़ाई लाख मोबाइल कंज्यूमर को सेवा मिल रही है। अब 4जी सेवा को लेकर तेजी से विस्तार किया जा रहा है। बीएसएनएल इन दिनों इंदौर, खंडवा, खरगोन में 326 टावर लगाएंगे। यह काम सितंबर तक पूरा किया जाना है।
अधिकारियों के अनुसार, 4जी वाले नए टॉवर में 5जी में भी तब्दील हो सकते है। टॉवर लगाने के 6 महीने बाद कंज्यूमर को इनसे 5जी सेवा मिलेगी। टॉवर में लगे उपकरण स्वदेशी तकनीक पर तैयार हुए है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इन टावरों की क्षमता भी ज्यादा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट मिल सकेगा।
ग्राम पंचायतों को भी जोड़ेंगे
4जी सेवा का विस्तार करने के साथ ही बीएसएनएल ग्राम पंचायतों को जोड़ रहा है। इंदौर डिवीजन की 1000 पंचायत कार्यालय में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं देने की तैयारी है। इसके जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और आवेदन करने की सुविधा देना है। आंगनवाड़ी को भी जोड़ा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेशभर में 23 हजार ग्राम पंचायत है। अभी तक 18 हजार को हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचा दिया है।
टीसीएस ने संभाली कमान
2016 के बाद बीएसएनएल ने चाइना में बने उपकरण लगाना बंद कर दिया है। अब स्वदेशी उपकरण लगाए जा रहे है। टॉवरों का तकनीकी रखरखाव की जिम्मेदारी टीसीएस और सी डॉट काम कंपनी ने संभाली है। वहीं 4जी सेवा से जुड़े इक्विपमेंट्स बना रहा है। फिलहाल, प्रदेश में साढ़े 4000 से अधिक टॉवर हैं। कंपनी ने 1.5 हजार और नए 4जी टॉवर लगेंगे। पुराने टावरों को टीसीएस की अपग्रेड करने में लगे हैं। टावर के मेंटेनेंस के अलावा नेटवर्क भी टीसीएस संभाल रही है।
ये भी पढ़ें- ‘इन्वेस्ट एमपी-इंटरेक्टिव सेशन’ से MP में आया 3500 करोड़ का निवेश, मोहन सरकार ने साइन किए कई MoU
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
22 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines