Madhya Pradesh Indore Hingot Yudh Several injured: मध्य प्रदेश के इंदौर में दिवाली के दूसरे दिन हिंगोट युद्ध खेला गया। इस युद्ध में लोग एक दूसरे के ऊपर आग के गोले फेंकते हैं। बताया जा रहा है कि तुर्रा और कलंगी दल के 35 लोग इस युद्ध में बुरी तरह घायल हो गए हैं। बीएमओ डॉ. अभिलाष शिवरिया ने जानकारी दी कि इंदौर से करीब 55 किलोमीटर दूर गौतमपुरा कस्बे में हिंगोट युद्ध खेला जा रहा था। जिसमें 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, बताया जा रहा है कि इनमें से एक शख्स के गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
क्या होता है हिंगोट युद्ध
जानकारी के अनुसार, हिंगोट युद्ध में इस्तेमाल होने वाला हिंगोट कठोर खोल से बनाया जाता है और यह बहुत ही प्रचीन खेल है। जिसे तुर्रा और कलंगी समूह के लोग सालों से निभाते आ रहे हैं। हिंगोट युद्ध में लोग एक-दूसरे के ऊपर जलते हुए हिंगोट फेंकते हैं।
हर साल घायल होते हैं लोग
इंदौर में हर साल हिंगोट युद्ध के चलते लोगों के घायल होने की खबर सामने आती है। बीते सालों में इस पारम्परिक खेल में झुलसने के चलते कई लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, क्षेत्रीय लोगों की मान्यताएं जुड़ी होने के चलते प्रशासन इसपर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में डेंगू खतरनाक, 900 नए मरीज आए सामने, 2 महीनों में 2 की मौत
गुजरात में भी खेला जाता है इस तरह का युद्ध
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के अलावा यह खेल गुजरात में भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर लोग एक दूसरे के ऊपर आग के गोले फेंककर इस खेल को खेलते हैं। जानकारी के अनुसार, यह युद्ध लगभग 150 सालों से खेला जा रहा है, लेकिन अभी तक वहां से किसी भी प्रकार के हादसे की खबर सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: MP Election: जानें कौन हैं? प्रखर प्रताप सिंह, जो करोड़ों की नौकरी छोड़ अमेरिका से लड़ने आए चुनाव
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines