ग्वालियर में डेंगू खतरनाक, 900 नए मरीज आए सामने, 2 महीनों में 2 की मौत
Dengue Cases Increasing Rapidly in Gwalior: मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटी ग्वालियर का हाल डेंगू की वजह से बेहाल है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Dengue Cases Increasing Rapidly in Gwalior: मध्य प्रदेश में एक ओर जहां विधानसभा चुनाव को लेकर खलबली है, वहीं राज्य के लोग डेंगू के डंक की वजह से परेशान हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य की स्मार्ट सिटी ग्वालियर का तो डेंगू की वजह से हाल ही बेहाल है। पिछले 2 महीनों के अदंर अकेले ग्वालियर शहर में डेंगू के 900 नए मामले आए हैं। शहर के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की गिनती लगातार तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं, अब तक पूरे जिले में डेंगू की वजह से 2 बच्चियों की मौत भी हो गई है।
एमपी में डेंगू का कहर, लोगों में दहशत का माहौलhttps://t.co/NrT600O7H5#Dengue #MP #GWALIOR #INDORE #MPNEWS #IND24
— IND24 (@IND24AMPL) November 4, 2023
अस्पतालों में मरीजों की गिनती को बढ़ते देख डॉक्टर खुद लोगों को सेहत से जुड़ी सलाह दे रहे हैं, साथ ही उन्हें डेंगू से बचने के लिए उपाय भी बता रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ग्वालियर शहर में दिन पर दिन डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। हालात तो ये हैं कि सितंबर और अक्टूबर के बीच में डेंगू के 900 नए केस सामने आए है। जिसमे से 2 बच्चों की मौत भी हो गई। डॉक्टर की माने तो डेंगू के संदिग्धों मामले में से 40 प्रतिशत का डेंगू रिजल्ट पॉजिटिव आ रहा है। ग्वालियर के डीडी नगर, सिकंदर कंपू जैसे इलाकों से डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
ग्वालियर शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों के पीछे सबसे बड़ी वजह शहर के नाली-सीवर की गंदगी और जल भराव आदि को बताया जा है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमें का मलेरिया विभाग शहर में फॉगिंग कर रहा है। इसके साथ ही नगर निगम भी गंदगी वाले इलाकों में सफाई अभियान चला रही है। डॉक्टर विनीत चतुर्वेदी का कहना है की मौसम परिवर्तन के चलते इस साल डेंगू मच्छरों की तादाद लगातार बढ़ रही है लिहाजा अभी ठंड बढ़ने तक डेंगू का प्रकोप इसी तरह जारी रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: