Madhya Pradesh Exit Poll: आज यानी 30 नवंबर, गुरुवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के एग्जिट पोल सामने आने बाकी हैं। इन पांचों राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले News24 पर सटीक अनुमान (News24 Today’s Chanakya State Analysis) देखने को मिलेंगे। फिलहाल, तेलंगाना में आखिरी चरणों के साथ वोटिंग जारी है, जिसके होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इस बार किस पार्टी के हित में एग्जिट पोल रहेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। जबकि, मध्य प्रदेश में पिछले आंकड़ों के हिसाब से साल 2018 में हुए विधानसभा के एग्जिट पोल कितने सटीक रहे? आइए इसके बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023 LIVE Updates: कमल खिलेगा या आएंगे कमलनाथ? एग्जिट पोल के परिणाम जल्द
कैसे थे साल 2018 में एग्जिट पोल के नतीजे?
मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस और भाजपा पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। उस दौरान इसका अनुमान लगाना आसान और साफ नहीं था कि मध्य प्रदेश में कौन आने के लिए तैयार है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में ज्यादातर सर्वों ने बीजेपी की वापसी का अनुमान जता था। जबकि, राजस्थान में एग्जिट पोल के आंकड़े तत्कालीन वसुंधरा सरकार के सत्ता की ओर जाते ज्यादा नजर आए थे। तेलंगाना में टीआरएस की वापसी और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी की लौटती दिखाई गई थी।
क्या था 2018 में मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल?
2018 में मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर के साथ रहा था। कई न्यूज टीवी चैनलों ने विधानसभा चुनावों से पहले रिजल्ट का अनुमान लगाया था। इस दौरान टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 89, भाजपा 126 और अन्य को 15 सीटों का अनुमान लगाया था। वहीं, न्यूज 24-पेस मीडिया ने कांग्रेस को 115 सीटें, भाजपा 103 सीटें और अन्य को 10 सीटें का एग्जिट पोल किया था। जबकि, एबीपी-सीएसडीएस द्वारा कांग्रेस को 126 सीटें और भाजपा को 94 सीटें दी गईं थी। न्यूज नेशन ने कांग्रेस को 105-109 सीटें, भाजपा 108-112 सीटें और अन्य को 11-15 सीटों का अनुमान जताया था।
ये भी पढ़े- Chhattisgarh Exit Polls: कितने सही साबित हुए थे 2018 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल?
विधानसभा के नतीजों में साफ हुईं एग्जिट पोल की तस्वीर
मध्य प्रदेश विधानसभा 2018 में हुए चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आए जिसमें कुछ एग्जिट पोल के अनुमान सही नहीं रहे। नतीजे आने पर भाजपा को बड़ा झटका लगा और उसके नाम सिर्फ 109 सीटें हो सकीं। जबकि, कांग्रेस ने सत्ता में कदम रखा और विपक्षी पार्टी को हराकर अपने नाम 114 सीटें कब्जा किया। वहीं, 7 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जिनके साथ गठबंधन कर कांग्रेस ने सरकार बनाई।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines