Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023: मध्‍य प्रदेश में फ‍िर से खिलेगा कमल! सभी सर्वे में BJP को बहुमत

Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023: 2018 में सरकार बनाने के केवल 15 महीने के अंदर सत्ता खो देने वाली कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बना पाएगी या राज्य में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा? पढ़िए एग्जिट पोल के परिणाम किस ओर इशारा कर रहे हैं।

Madhya Pradesh Exit Polls Live

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

MP Election Exit Poll Results 2023: 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की जनता ने अपनी नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया था। अब सबकी नजर गुरुवार यानी आज आ रहे एग्जिट पोल पर हैं जो यह संकेत देंगे कि चुनाव परिणाम किस दिशा में जा सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि राज्य में 230 विधानसभा सीटों का फैसला आना है और सत्ताधारी पार्टी भाजपा का सीधा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से है। प्रदेश में मतगणना तीन दिसंबर को होनी है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावी इतिहास की बात करें तो कांग्रेस ने साल 2003 के बाद से दिसंबर 2018 में पहली बार जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। इस दौरान राज्य में लगातार भाजपा की सरकार रही।

विज्ञापन

लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का पाला छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे जिसकी वजह से यहां कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। यानी सत्ता से बेदखल होने के केवल 15 महीने के अंदर भाजपा ने फिर यहां सरकार बना ली थी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने थे।

LIVE UPDATES

News 24 से बोले कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग

News 24 से कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है क‍ि देश समेत प्रदेश में बीजेपी की लहर है। उन्‍होंने कहा क‍ि प्रदेश की जनता ने विकास को चुना है और प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है।

मध्‍य प्रदेश में अन्‍यों पर नहीं जताया भरोसा

मध्‍य प्रदेश में सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही रहा। अन्‍यों पर जनता ने भरोसा नहीं जताया है।

News24 का अनुमान बीजेपी 150 पार

News24 चाणक्‍या के सर्वे के मुताबिक मध्‍य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड जीत हासिल कर सकती है। अनुमान के मुताबिक बीजेपी को 151 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है।

मध्‍य प्रदेश में 84 फीसदी मुस्लि‍म कांग्रेस के साथ, बीजेपी को मिला ब्राह्मणों का साथ

न्‍यूज24 चाणक्‍या के सर्वे के मुताबिक मध्‍य प्रदेश में बीजेपी को ब्राह्मणों का साथ मिला है जबकि कांग्रेस के साथ 84 फीसदी मुस्‍ल‍िम रहे।

स्‍थानीय मुद्दे अपना रंग नहीं दिखा सके

मध्‍य प्रदेश में इस बार वोट‍िंग में स्‍थानीय मुद्दे अपना रंग नहीं दिखा सके। जनता ने सबसे ज्‍यादा वोट उम्‍मीदवार और पार्टी के नाम पर दिए। जबकि विकास के नाम पर 23 फीसदी तो भ्रष्‍टाचार के नाम पर 25 प्रतिशत वोट दिए।

मध्‍य प्रदेश में श‍िव फ‍िर से करेंगे 'राज'

जी न्यूज़ के एग्‍ज‍िट पोल के मुताबि‍क मध्‍य प्रदेश में एक बार फि‍र से बीजेपी की सरकार बन सकती है। बीजेपी को 118 से 130 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ