---विज्ञापन---

Chhattisgarh Exit Polls: कितने सही साब‍ित हुए थे 2018 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल?

Chhattisgarh Exit Polls 2018: साल 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल गलत साबित हुआ था और कांग्रेस ने रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाकर सरकार बनाई थी।

---विज्ञापन---

Exit Polls Of Chhattisgarh Election 2018: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आज सामने आएंगे, लेकिन 2018 में एग्जिट पोल के आधे अनुमान गलत साबित हुए थे, क्योंकि 3 एजेंसियों ने कांग्रेस और 3 ने भाजपा के पक्ष में एग्जिट पोल दिया, लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भाजपा को सिर्फ 15 सीटें मिली थीं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने 5 सीटें जीते थीं। 2 सीटें बसपा के खाते में गई थीं। रमन सिंह 2003 से 2018 तक लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन 2018 में रमन सिंह के हाथ से कुर्सी चली गई थी। 2018 में ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया था।

Times Now-CNX
भाजपा को 46, कांग्रेस को 35, बसपा को 7 और अन्य को 2 सीटें

News24-Pace Media
भाजपा को 38, कांग्रेस को 48, बसपा और जनता कांग्रेस को 4 और अन्य को 2 सीटें

---विज्ञापन---

ABP-CSDS
भाजपा को 39, कांग्रेस को 46 और अन्य को 5 सीटें

Aaj Tak-Axis My India
कांग्रेस को 55-65, भाजपा को 21-31 और अन्य को 4 से 8 सीटें

---विज्ञापन---

Jan Ki Bat Agency
भाजपा को 44, कांग्रेस को 40 और अन्य को 6 सीटें

News Nation
भाजपा को 38-42, कांग्रेस को 40-44, JCC को 4 से 8 और अन्य को 4

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। राज्य में 7 नवंबर और 18 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ और करीब 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। 10 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 29 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 तक है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी चुनावी रण में हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2023 04:25 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola