---विज्ञापन---

55 साल की सरकार में नहीं हुआ, आखिर राहुल गांधी कैसे खटाखट खटाखट दूर करेंगे गरीबी: CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है, कांग्रेस हमेशा कहती हैं कि हमारी सरकार बनी तो हम गरीबी खटाखट खटाखट दूर कर देंगे। लेकिन 55 साल की सरकार में कांग्रेस कर नहीं पाई।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव ने सोमवार को बिहार के पाटलिपुत्र पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है, कांग्रेस हमेशा कहती हैं कि हमारी सरकार बनी तो हम गरीबी खटाखट खटाखट दूर कर देंगे। लेकिन 55 साल की सरकार में कांग्रेस कर नहीं पाई।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कांग्रेस पर सीएम मोहन का वार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस में एक परिवार की 5 पीढ़ियों ने प्रधानमंत्री बन कर देश पर राज किया है। इस परिवार की नई पीढ़ी राहुल गांधी कितनी सफाई से झूठ बोलते है। हाल ही में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते सफाई से झूठ बोला और बाकी लोगों ने भी उनका साथ दिया। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनाओं, हम गरीबी खटाखट खटाखट दूर कर देंगे। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने 10 साल सरकार चलाई, उनके पिता राजीव गांधी ने सरकार चलाई, उनकी दादी इंदिरा गांधी ने 17 साल सरकार चलाई, उनके नाना जी जवाहर लाल नेहरू ने 18 साल सरकार चलाई। कुल मिलाकर इस परिवार ने 55 साल सरकार चलाई उनसे गरीबी दूर नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: MP: इन निगमों- मंडलों को बंद करने की तैयारी में मोहन सरकार, चुनाव के बाद होगा बड़ा फैसला

---विज्ञापन---

‘देश की जनता से झूठ कह रहे हैं राहुल गांधी’

राहुल गांधी देश की जनता से झूठ कह रहे हैं कि गरीबी दूर कर देंगे। जनता सब जानती है मूर्ख नहीं बनेगी। कांग्रेस के लोगों ने पांच पीढ़ी तक झूठ बोला है। दूसरे की भी अगली पीढ़ी आ गई है। कांग्रेस सहित जितने परिवार वादी लोग हैं, कोई बड़ा पद इनके परिवार के सदस्य को मिलेगा।

First published on: May 27, 2024 08:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola