हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जम्मू के सांबा में गरजे MP सीएम मोहन यादव, आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को चुनाव प्रचार के लिए में जम्मू के सांबा पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर जमकर वार किया है।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में जम्मू के सांबा पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। अपने संबोधन के दौरान सीएम मोहन यादव ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के गलत फैसलों के कारण जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के गलत फैसले के चलते भारत को बहुत कुछ भुगतना पड़ा है।

कांग्रेस के गलत फैसलें

चुनावी संबोधन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के दौरान पंजाब को विभाजित करने की गलती की थी। इसके अलावा कांग्रेस के गलत फैसलों के कारण ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया गया। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि अभी श्राद्ध का समय चल रहा है, हम सब याद रख ले अब यह श्राद्ध किसका करना है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ये समझ नहीं आता कि इन पार्टियों के मुख्यालय नई दिल्ली में है या इस्लामाबाद में।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: ‘मध्य प्रदेश में किया जाएगा जैन कल्याण बोर्ड का गठन’, महोत्सव में बोले CM मोहन यादव

नरेंद्र मोदी की सरकार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि याद कीजिए वो दिन जब जम्मू में अक्सर हिंसा हुआ करती थीं। लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब जम्मू के हालात में काफी सुधार हैं। अब यहां लोग अमन चैन से रह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों की कायरता की वजह से उस समय पाकिस्तान भारतीय सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद के सिर को कुचला है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola