मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश पर जावरा के SDM को हटाया, किसानों को गाली देते वायरल हुआ था वीडियो

MP CM Mohan Yadav Strict Action Against Javra SDM: जावरा एसडीएम का वीडियो सामने आने के बाद सीएम मोहन यादव ने इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। 

MP CM Mohan Yadav Strict Action Against Javra SDM

MP के सीएम मोहन यादव ने की जावरा SDM के खिलाफ सख्त कार्रवाई

MP CM Mohan Yadav Strict Action Against Javra SDM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार फिर से बदजुबान अधिकारियों पर एक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही रतलाम जिले के जावरा से वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जावरा के एसडीएम अनिल भाना गांव के किसानों के साथ बदतमीजी करते, उन्हें गालियां और धमकाते हुए दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएम मोहन यादव ने जावरा एसडीएम के खिलाफ सख्त लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इस बाद की जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन

यह है मामला 

जानकारी के अनुसार, बड़ायला चौरासी के किसान रेलवे का दोहरीकरण, माल यार्ड और मुख्य मार्ग के निर्माण का विरोध करते हुए काम को रुकवा रखा था। किसानों की मांग थी कि उन्हें जमीन का अधिक मुआवजा और नया अंडरपास चाहिए। विरोध कर रहे किसानों को समझाने के लिए जावरा के एसडीएम अनिल भाना वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी किसानों के साथ बहस हो गई। वायरल वीडियो भी उसी वक्त का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 SDM पर सीएम मोहन यादव का एक्शन

सीएम मोहन यादव ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘रतलाम जिले के जावरा एसडीएम की तरफ से ग्रामीणों के साथ जो अभद्रता की गई, वह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सीएम के निर्देश के बाद एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सीएम मोहन यादव ने बदजुबान अधिकारियों पर इस तरह की कार्रवाई की हो। इसके पहले भी शाजापुर के तत्कालीन कलेक्टर किशोर कन्याल को लोगों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने पर सीएम के आदेश के बाद हटाया दिया गया था। इसक बारे में भी सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बताया था। इससे सीएम मोहन यादव लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार हमेशा अपनी जनता के साथ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ