Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इन दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस को लेकर काफी अग्रसर दिखा रहे हैं। बीते दिनों की सीएम मोहन यादव ने धार, रतलाम, उज्जैन लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस लीडरशिप पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक ही परिवार के भरोसे है।
एक परिवार के भरोसे है कांग्रेस
सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ही परिवार के भरोसे है, उन्हीं के इशारों पर काम करती है। कांग्रेस पर 5 पीढ़ियों से एक ही परिवार का कब्जा है और कांग्रेस में उन्हीं के परिवार से प्रधानमंत्री बनते आ रहे हैं। लेकिन इस परिवार के एक भी प्रधानमंत्री ने देश से गरीबी को दूर नहीं किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि अंग्रेज जब भारत से गए तब यहां पर लोकतंत्र की व्यवस्था हुई और सभी राजाओं ने अपना-अपना राज छोड़ दिया। लेकिन कांग्रेस 5 पीढ़ियों से प्रधानमंत्री पद पर विराजमान है।
यह भी पढ़ें: ‘बाबा साहब आंबेडकर से नफरत करती है कांग्रेस’, MP के धार में गरजे पीएम मोदी
सबके लिए एक समान है कानून
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं है, यहां पार्टी का हर एक सदस्य पार्टी का कार्यकर्ता है। यहां सबको एक समान मौका मिलता है। यहां भ्रष्टाचार कोई गुंजाइस नहीं है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’। कानून सबके लिए एक समान है, फिर चाहे वह कोई मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो या कोई अधिकारी हो सभी के लिए कानून एक समान है। जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines