Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

कतर से 7 भारतीयों की वापसी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ‘नए भारत की नई तस्वीर, यह मोदी का इंडिया है’

CM Mohan Yadav on Indian Navy Officers Returned: सीएम मोहन यादव ने कतर से नौसेना के पूर्व जवानों की वापसी पर कहा कि नए भारत की नई तस्वीर है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Feb 12, 2024 11:21
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM Mohan Yadav on Former Indian Navy Officers Returned: विश्व पटल पर एक बार फिर से भारत ने अपनी जीत के झंडे गाड़ दिए हैं। दरअसल कतर की कोर्ट में मौत की सजा माने वाले पूर्व भारतीय नौसेना के जवानों की सजा माफ हो गई है। इतना ही नहीं, इन 7 जवानों के कतर से भारत सुरक्षित भेजा गया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करके दी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर तरफ भारत सरकार की तारीफ हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नौसेना के पूर्व 7 जवानों के कतर जेल से रिहा हो कर भारत आने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नए भारत की नई तस्वीर, यह मोदी का इंडिया है।

सीएम मोहन ने कहा- ये मोदी का इंडिया है

सीएम मोहन यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर भारत वापस लौटे नौसेना के जवानों का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए सीएम मोहन ने सबसे लिखा कि ‘नए भारत की नई तस्वीर, ये मोदी का इंडिया है।’ इसके बाद उन्होंने भारत की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा कि ‘कतर की जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है। भारत की सफल विदेश नीति का दुनिया पर प्रभाव पड़ रहा है, यह कूटनीतिक जीत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है।’

यह भी पढ़ें: भारत की बड़ी जीत, कतर की जेल से रिहा होकर वतन लौटे 7 पूर्व नौसैनिक, 8 को मिली थी मौत की सजा

भारत वापस लौटे पूर्व नौसेना जवान

बता दें कि, कतर की जेल से रिहा होकर भारतीय नौसेना के पूर्व जवान सोमवार को सुबह 7 बजे स्वदेश लौटे। इस दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि नौसेना के पूर्व जवान भारत की जमीन पर कदम रखते ही भावुक हो गए। बता दें कि करीब 18 महीने की लंबी लड़ाई के बाद यह भारतीय सैनिक अपने वतन वापस लौटे हैं।

First published on: Feb 12, 2024 11:21 AM

संबंधित खबरें