Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जैन समुदाय के लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने यह घोषणा बीते दिन भोपाल के मुख्यमंत्री निवास में आयोजित क्षमा वाणी महोत्सव में की है। इस जैन कल्याण बोर्ड जैन समाज के कल्याण और विकास के लिए काम करेगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने सागर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर ‘आचार्य विद्यासागर मेडिकल कॉलेज’ कर दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम मोहन यादव ने कहा कि जैन धर्म और संस्कृति का गौरवशाली इतिहास है।
जैन कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में जैन कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार जैन मुनियों को उनके विहार के दौरान प्रदेश के किसी भी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में रहने की जरूरत पड़ने पर नि:शुल्क भवन सुविधा देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उज्जैन भी हजारों सालों से जैन धर्म में श्रद्धा रखते वाली नगरी है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के आचार्यों ने मनुष्यों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। जैन मुनियों से हम जैसे लोगों को जीवन जीने का आनंद, प्रेरणा संबल और सहारा मिलता है। बड़े आदमी का अपने से छोटे लोगों के प्रति विन्रमता का भाव ही वीरता को दर्शाता है। असल में यही भगवान महावीर के दर्शन है।
यह भी पढ़ें: ‘जल्द बनाया जाए भोपाल को झुग्गी मुक्त करने वॉर्क प्लान’, बैठक में अधिकारियों को CM मोहन यादव का निर्देश
आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने का फैसला
सीएम मोहन यादव ने बताया कि कानून व्यवस्था, सुशासन की स्थापना करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसी तहत मध्य प्रदेश सरकार ने खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई। इसके अलावा राज्य सरकार ने सभी संभागों के अंतर्गत आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकार गौशालाओं, गाय को पालने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित कर रही। इसके लिए दूध बिक्री पर बोनस देने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
20 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines