Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

CM मोहन यादव की मंडीदीप को 65.53 करोड़ की सौगात, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व सिरमौर

CM Mohan Yadav in Mandideep: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंडीदीप में 65.53 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Mar 13, 2024 18:02
CM Mohan Yadav in Mandideep
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM Mohan Yadav in Mandideep: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बुधवार (13 मार्च 2024) को मंडीदीप में 65.53 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में भारत आने वाले समय में विश्व का सिरमौर बनेगा।

 क्या बोले सीएम मोहन यादव?

सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश की प्रगति के लिए केंद्र सरकार सभी राज्यों को पर्याप्त संसाधन और राशि उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी की पहल से ही रानी कमलापति देश के बेस्ट रेलवे स्टेशन के तौर में विकसित हुआ है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने प्रदेश को केन-बेतवा, पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना की सौगात दी है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा विकास और जन सुविधाओं से संबंधित सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान’, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

शिवराज सिंह चौहान का संबोधन

वहीं कार्यक्रम को संबोधित राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी के साथ विकसित हो रहा है, राज्य के लोग आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश की जनता के लिए बेहतर सेवा कर रही है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व का तारीफ करते हुए कहा कि कोविड काल की चुनौती का सामना करते हुए पीएम मोदी ने न सिर्फ देशवासियों को सुरक्षित रखा, इसके साथ ही उन्होंने विश्व के कई देशों में भी लोगों की जान बचाई। मध्य प्रदेश में विकास की धारा निरंतर प्रवाह के साथ बह रही है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं।

First published on: Mar 13, 2024 06:02 PM

संबंधित खबरें