---विज्ञापन---

‘PM मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान’, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

MP Minister Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की।

MP Minister Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए बिना रुके लगातार काम कर रही है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को नीमच जिले के मनासा में करीब 34 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकर्पण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में आम लोगों के हितों से जुड़े अनेक कार्य किए हैं।

---विज्ञापन---

मंत्री विजयवर्गीय का संबोधन

मंत्री विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ महीने से प्रदेश सरकार की तरफ से राजस्व महाभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में राजस्व से जुड़े मामलों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के जरिए महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक मदद दिलवा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के गरीब वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना तहत पक्के मकान बनवाएं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- नरेला में जनहित कार्यों को तुरंत मिलेगी मंजूरी

---विज्ञापन---

मनासा में विकास कार्यों का लोकार्पण

इस दौरान नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने मनासा में 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया, जिसे तैयार करने में 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने नीमच जिले में 13.45 करोड़ रुपये के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में विकास के कार्य तय किए गए समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे।

First published on: Mar 13, 2024 02:52 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola