PM मोदी की मध्य प्रदेश को रेल परियोजनाओं की सौगात, CM मोहन यादव बोले- यही है डबल इंजन की सरकार

CM Mohan Yadav Expressed Gratitude To PM Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य को नई रेल परियोजनाओं की सौगात देने के लिए आभार जताया है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि यही है डबल इंजन की सरकार का प्रभाव।

CM Mohan Yadav Expressed Gratitude To PM Modi

सीएम मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Expressed Gratitude To PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आधुनिक रेलवे कार्यक्रम के तहत 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की 6 हजार रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इसमें से 250 से अधिक रेल प्रोजेक्ट्स मध्य प्रदेश के लिए है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज के बदलते जमाने में देश का भाग्य बदलने के लिए भारतीय रेल महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। पीएम मोदी ने भारतीय रेलवे के विकास को एक नई गति दी है। सीएम यादव यह भी कहा कि मध्य प्रदेश को मिलने वाला रेलवे बजट अब 15,000 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 2014 से पहले सिर्फ 275 करोड़ हुआ करता था। यही है डबल इंजन की सरकार का प्रभाव।

Advertisment

सीएम मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार 

वहीं खजुराहो से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन और रामगंजमंडी-भोपाल नए रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर रेल खंड के लिए सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार जताया है। सीएम यादव ने कहा कि खजुराहो- नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन प्रोजेक्ट से विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। वहीं 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर रेल खंड से राज्य के पश्चिमी हिस्से में रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन देश के बेस्ट स्टेशन के रूप में विकसित हुआ है, साथ ही यह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का सफल उदाहरण भी बना है।

सीएम मोहन यादव का संबोधन

सीएम मोहन यादव ने बताया कि आज पीएम मोदी के हाथों से प्रदेश में 202 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, 13 लाइनों के दोहरीकरण, 57 एक स्टेशन एक उत्पाद के आउटलेट, 66 सोलर प्लांट और तीन रेल खंडों के विद्युतीकरण के काम का लोकार्पण हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश में 4 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों भी लोकार्पण किया गया है। वहीं भोपाल में वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए नए कोचिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया, जो 100 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ। इसके अलावा एक लोको शेड और एक रेलवे कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ