Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सागर में रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का डिजिटल का शुभारंभ किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी इसी सेशन से शुरू हो जाएगी। सीएम यादव ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर ने शिक्षा के सेक्टर में देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र में मध्य प्रदेश की धरती देश का मुख्य केंद्र है।
प्रदेश में तेज गति से चल रहा विकास का काम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि संदीपनी आश्रम उज्जैन में खुद भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी। वहीं बुंदेलखंड की धरा पर डॉ. हरिसिंह गौर ने शिक्षा की मशाल जलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 55 जिलों में सागर एक मात्र ऐसा जिला है जहां पर 2 विश्वविद्यालय हैं। सीएम यादव ने बताया कि आज से ठीक 52 साल पहले सागर में वीरांगाना रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया गया था और उस फैसले को मूर्तरूप दिया जा रहा है। यह चीज साफ दिखाती है कि प्रदेश में विकास का काम तेज गति से चल रहा है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने लॉन्च किया ‘PM सूरज पोर्टल’, MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया, किन लोगों को होगा फायदा?
नई शिक्षा नीति में क्या है खास?
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं के हाथ में कागज की डिग्री के साथ-साथ हुनर भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का पूरा ढांचा तैयार किया जा रहा है। सीएम यादव ने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया है। सीएम यादव ने कहा कि पिछले दिनों 20 जनवरी को सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान किया गया था।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines