Madhya Pradesh Chhatarpur Women Suicide News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। एक नवविवाहित युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने अपने पैरों पर लंबा-चौड़ा सुसाइड नोट लिखा, जिसे पढ़कर सभी के होश उड़ गए। युवती ने पैरों पर अपना दर्द लिखा और फिर मौत को गले लगा लिया। इस सुसाइड की वजह जानकर हर कोई दंग है।
आत्महत्या की वजह
महिला ने पैरों के अलावा पेपर पर भी सुसाइड नोट लिखा है। महिला की उम्र 21 साल थी और उसका नाम राखी पाल था। कुछ समय पहले ही राखी की शादी छतरपुर के अलीपुरा में हुई थी। राखी ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके ससुराल वाले संगीता नामक युवती से बात नहीं करने देते थे। उसका फोन छीन लिया गया था। इसलिए राखी ने आत्महत्या का रास्ता चुना। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
मायके वालों ने लगाए आरोप
सुसाइड नोट में राखी ने लिखा कि मेरे पति और ससुराल वाले संगीता दीदी से बात नहीं करने देते हैं। जब मैं उनसे बात करती हूं तो सब मुझपर शक करते हैं। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। बेटी की मौत की खबर सुनकर मायके वालों के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंचने के बाद सभी ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों की वजह से ही बेटी ने सुसाइड कर ली।
जांच में जुटी पुलिस
राखी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि कोई मुझसे बात नहीं करता है। सबने मेरी जिंदगी का तमाशा बनाकर रख दिया है। मेरे मरने के बाद शायद सब आजाद हो जाएं। अब सब खुश रहेंगे। मुझसे सभी को परेशानी थी। सब अपनी भाषा समझते हैं बस। मेरे पति ने भी मुझे नहीं समझा। पुलिस मामले ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिजाब के विरोध में महिला ने उतार फेंके कपड़े, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines