Madhya Pradesh Rewa Bus Accident: मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस हादसे की शिकार हो गई जिससे 15 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 40 अन्य घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर बस के आगे चल रही थी। अचानक ट्रेलर के ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया जिससे बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना से अवगत कराया। मध्य प्रदेश के सीएमओ ने कहा कि यात्रियों के पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश सरकार प्रयागराज लाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। साथ ही घायलों के लिए 50 हजार रुपए की घोषणा की गई है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
हादसा शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेशनल हाईवे 30 पर हुआ। पुलिस ने कहा कि कुछ राहगीरों ने उन्हें घटना की सूचना दी और सोहागी पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
मध्य प्रदेश के सीएमओ ने कहा कि घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराकर रात में 2 बसों के जरिए प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
योगी सरकार ने मुआवजे की घोषणा की
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एमपी के रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ घायलों के इलाज और मृतक यूपी निवासियों के शवों को राज्य में ले जाने के लिए बातचीत हुई। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मप्र सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। कुछ घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है; उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है लेकिन उन्हें भी 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Bharatpur: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग, गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत
रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए। घायलों में से 20 को प्रयागराज (यूपी) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। बस में सवार सभी लोग कथित तौर पर यूपी के रहने वाले हैं।
रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी मिली है कि ट्रेलर के अचानक ब्रेक मारने के बाद बस की पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
16 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines