Jharkhand News: चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के दोस्त की पिटाई भी की

Kerala Crime News
विज्ञापन

Jharkhand News: चाईबासा में 20 अक्टूबर को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम वह अपने दोस्त के साथ बाहर गई थी। दोनों सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच 8-10 लोग उनके पास आ गए। आरोपियों ने पहले हम दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद मुझे सुनसान जगह ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

Advertisment

एसपी चाईबासा आशुतोष शेखर ने कहा कि चाईबासा में 20 अक्टूबर को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। हमने 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आगे की जांच जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1583675998406848512

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात गुरुवार शाम 6 बजे की है। पीड़िता झींकपानी थाना के एक गांव की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, 26 साल की पीड़िता अपने भाई के दोस्त के साथ टेकराहातु हवाई पट्टी घूमने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों को रोका। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

चाईबासा के अस्पताल में पीड़िता का इलाज जारी

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को चाईबासा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता की हालत गंभीर है। उधर, जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदेह के आधार पर कुछ लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ