---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहनीय पहल, 100 फैक्ट्रियों का करेंगे लोकार्पण, महिला उद्यमियों से भी मिलेंगे

CM Mohan Yadav Interaction Women Entrepreneurs: राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश की 800 से अधिक महिला उद्यमी शामिल होंगी। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव 850 से ज्यादा एमएसएमई इकाइयों को सिंगल क्लिक से 275 करोड़ प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

CM Mohan Yadav Interaction Women Entrepreneurs: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज महिला उद्यमी सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेश की महिला उद्यमियों से संवाद करेंगे। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश की 800 से अधिक महिला उद्यमी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री यादव के साथ महिला उद्यमी अपने अनुभव भी साझा करेंगी। मुख्यमंत्री यादव उद्यमियों को अनुदान भी वितरित करेंगे। लगभग 850 सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम को 274 करोड़ 88 लाख रुपए की प्रोत्साहन सिंगल क्लिक से उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। महिला उद्यमी मुख्यमंत्री यादव को राखी भी बांधेंगी।

कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की सफलता और स्टार्टअप पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव उद्यमियों को प्रतीकात्मक रूप से ऋण वितरित करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यादव महिला उद्यमियों द्वारा संचालित करीब लगभग 100 से ज्यादा उद्योगों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

यह है कार्यक्रम का मकसद

एमएसएमई विभाग के मंत्री चेतन काश्यप ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के राज्य सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें तीन-तीन सफल महिला स्टार्ट-अप के साथ महिला संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभव शेयर किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा- निकाय जनप्रतिन‍िधियों का वेतन 20% बढ़ाया

---खबर नीचे जारी है---

ये महिला उद्यमी होंगी शामिल

महिला उद्यमी सम्मेलन में मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्राइजेज, फिक्की, सीआईआई का इंडियन वूमेन नेटवर्क, लघु उद्योग भारती, डिक्की, बीआईसीबीआई, पीएचडी चैंबर, बीएनआई और आईएम स्टार्ट-अप संगठन की महिला उद्यमी और पदाधिकारी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-  MP: सावन का झूला झूलते नजर आए CM मोहन यादव, वीडियो में दिखा मुख्यमंत्री का बचपना

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 13, 2024 10:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola