CM Mohan Yadav In Partition Horrors Day Program: 77 वर्ष पूर्व आज ही के दिन भारत का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान के रूप में एक नया राष्ट्र अस्तित्व में आया था। देश के बंटवारे की बरसी को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री यादव ने देश के विभाजन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विभाजन का दंश झेलने वाले विस्थापित परिवारों को भी आमंत्रित किया गया। मंच से सीएम ने इनका सम्मान भी किया।
विभाजन की घटना से लें सबक
इस दौरान सीएम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों द्वारा इस दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाना, विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि है। विभाजन की विभीषिका जैसी अतीत की गलतियों से सीख लेकर हम सभी भविष्य की लंबी उड़ान के लिए तैयार हों। इस कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री धर्मेन्द्र लोधी, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- ‘साय वही जो साया दे’, सिंगर कैलाश खेर ने बताया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का मतलब
संबंधित खबरें
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
11 hrs agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
18 hrs ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
8 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
17 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
18 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
19 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines