---विज्ञापन---

‘साय वही जो साया दे’, सिंगर कैलाश खेर ने बताया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का मतलब

Singer Kailash Kher Met CM Sai: रायपुर में कैलाश खेर ने कहा कि हमारे गीतों में बहुत सारे अंग्रेजी के शब्द होते हैं। हम सुनने वालों को जोड़ने के लिए इन शब्दों का प्रयोग करते हैं। पहले बैठकर गाता था, पहली बार दिल्ली में खड़े होकर गया, जिससे श्रोताओं में उत्साह बढ़ा, तब से खड़े होकर गाने लगा।

---विज्ञापन---

Singer Kailash Kher Met CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में फेमस सिंगर कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर जौरदार स्वागत किया गया। कैलाश खेर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक प्रोग्राम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए हैं।

---विज्ञापन---

रांझा रांझा करदी…दिलरुबा, मैं तो तेरे प्यार में दीवाना… आओ जी… स्टेज पर पहुंचते ही बालीवुड सिंगर कैलाश खेर ने एक के बाद एक गाने गाकर दर्शकों में उत्साह भरा। इसके बाद उन्होंने जय जोहार.. बोलकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। मौका था संस्कृति विभाग की ओर से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जोहार तिंरगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बॉलीवुड गीतकार कैलाश खेर ने देशभक्ति गीतों को गाया और वहां मौजूद लोगों के बीच समां बांध दिया।

---विज्ञापन---

कैलाश खेर के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने अपनी मोबाइल की टॉर्च जलाकर स्वागत किया। इसके बाद कैलाश खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना थी कि हर घर तिरंगा पहुंचे। आज हर जगह तिरंगा पहुंच गया है। अब जागने का समय आ गया है, हमने एक हजार साल तक सोए रहे, तो लोगों ने हमारे ऊपर राज किया। हमारे गीतों में अध्यात्म, भक्ति होती है। समर्पण ही भक्ति है। उन्होंने तौबा तौबा तौबा उफ तौबा तौबा तौबा तौबा तौबा वे तेरी सूरत माशा-ए-अल्लाह वे तेरी सूरत… गीत गाया। स्टेडियम में बैठे लोगों ने भी साथ में गुनगुनाया। इसके बाद शिव तांडव स्त्रोत्र के साथ कई गीतों की पेशकश दी। सुनने वालों की मांग पर अपना प्रसिद्ध गाना बम लहरी… की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम की शुरुआत किया।

---विज्ञापन---

पहली बार दिल्ली में खड़े होकर गाया

कैलाश खेर ने कहा कि हमारे गीतों में बहुत सारे अंग्रेजी के शब्द होते हैं। हमने श्रोताओं को जोड़ने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। पहले बैठकर गाता था, पहली बार दिल्ली में खड़े होकर गया, जिससे श्रोताओं में उत्साह बढ़ा, तब से खड़े होकर गाने लगा।

मुख्यमंत्री के नाम का बताए मतलब

कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का अर्थ भी श्रोताओं को बताया। विष्णु खुद नारायण है। देव यानी महादेव, साय का अर्थ है साया। हमारे ऊपर विष्णु का साया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के 33 हजार से ज्यादा श्रमिकों को साय सरकार की सौगात, श्रम मंत्री ने दी मंजूरी

First published on: Aug 14, 2024 12:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola