Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP: हिंदी में MBBS की किताबों का विमोचन करने पहुंचे अमित शाह, कहा- CM शिवराज ने मोदी जी की इच्छा को किया पूरा

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: देश में पहली बार मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां MBBS की पढ़ाई हिन्दी में होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में रविवार को इसकी हिंदी मीडियम में ट्रांसलेट MBBS फर्स्ट ईयर की 3 किताबें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री का विमोचन किया। CM शिवराज ने मोदी जी […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Oct 16, 2022 20:18
MP MBBS Hindi

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: देश में पहली बार मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां MBBS की पढ़ाई हिन्दी में होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में रविवार को इसकी हिंदी मीडियम में ट्रांसलेट MBBS फर्स्ट ईयर की 3 किताबें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री का विमोचन किया।

CM शिवराज ने मोदी जी की इच्छा को किया पूरा

अमित शाह ने कहा ये क्षण देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्निर्माण का क्षण है। सबसे पहले मेडिकल की शिक्षा हिन्दी में शुरू करके शिवराज सिंह ने मोदी जी की इच्छा पूरी की है।

---विज्ञापन---

देशभर में 8 भाषाओं में पढ़ाई हो रही है। यूजी नीट देश की 22 भाषाओं में हो रही है। 10 राज्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में करवा रहे हैं। मोदी जी का नई शिक्षा नीति का सबसे पहले मध्यप्रदेश ने जमीन पर उतारा है। इसके लिए हिन्दी प्रकोष्ठ का गठन हुआ।

कुछ दिनों बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में शुरू होगी। इसके लिए सिलेबस के अनुवाद का काम शुरू हो गया है। छह माह बाद, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करने का मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

इस मौके पर मध्यप्रदेश में अलग-अलग ज़िलों से मेडिकल स्टूडेंट्स भोपाल पहुंचे। मेडिकल छात्रों ने हिंदी मीडियम में मेडिकल की पढ़ाई को अच्छा बताया।

First published on: Oct 16, 2022 08:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.