Bhopal 3-day Krishi Mela: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार विकास के लिए अग्रसर होकर काम कर रही है। उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की शुरुआत की। इस कॉन्क्लेव में 800 से अधिक निवेशक और कंपनी हिस्सा लेने वाली हैं। इसके अलावा भोपाल में भी 3 दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया है, जो 1 से 3 मार्च तक चलेगा। इस मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किया है।
भोपाल में कृषि मेले का आयोजन
इस 3 दिवसीय कृषि मेले का आयोजन भोपाल के बिट्टन मार्केट में स्थित दशहरा मैदान में किया गया है। इस मेले में गार्डनिंग, कृषि, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी, फसलों की बोवाई से लेकर कटाई, भंडारण और गहाई से जुड़े कई अल्ट्रा मॉडर्न एग्रीकल्चर इक्विपमेंट की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। इस मेले को राज्य और केन्द्रीय किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस मेले में शहरी लोगों के लिए गार्डनिंग से जुड़ी सामग्री सहित महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित साज सज्जा की सामग्री, खाद्य पदार्थ, मिलेट्स के पकवान और भीमकाय यंत्रों को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रम व्यापार मेला और विक्रमोत्सव, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
कृषि मेला का उद्देश्य
इस मेले का आयोजन करने वाली समिति की तरफ से भारत बालियान ने बताया कि इस मेले के कई उद्देश्य हैं। इसमें से प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करना और राज्य में खेती को लाभकारी बनाना है। इस मेले में देश के अलग- अलग राज्यों से फेमस कंपनियां आई हैं। इस मेले में इन कंपनियों के 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कठपुतली नृत्य, लोक नृत्य और मैजिक शो का भी आयोजन किया गया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines