वोट डालो, फ्रिज-टीवी घर ले जाओ...पोलिंग बूथों पर निकाला जाएगा लकी ड्रॉ, जानें क्या है ऑफर और कौन दे रहा?

MP Lok Sabha Election Lucky Draw Scheme: लोकसभा चुनाव 2024 में वोटर्स को लुभाने और वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ का ऑफर दिया गया है। वोटिंग वाले दिन करीब 3 ड्रॉ निकालने की प्लानिंग है, जिसके तहत 6 हजार से ज्यादा इनाम वितरित किए जाएंगे, लेकिन यह ऑफर किसने दिया है और कहां दिया जा रहा है, आइए जानते हैं?

Maharashtra Solapur Repolling

पुनर्मतदान के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

MP Lok Sabha Election Lucky Draw Scheme: वोट डालो और फ्रिज-टीवी, बाइक या वॉशिंग मशीन घर ले जाओ। वोटिंग वाले दिन पोलिंग बूथों पर ही लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। दिन में कुल 3 ड्रॉ निकाले जाएंगे और वोटिंग खत्म होने के बाद लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। जी हां, यह बंपर ऑफर वोटर्स को दिया गया है और 6 हजार से ज्यादा इनाम वितरित किए जाएंगे। जानना चाहते हैं कि यह ऑफर कौन दे रहा है?

विज्ञापन

जी हां, यह शानदार ऑफर मध्य प्रदेश के भोपाल प्रशासन ने दिया है। वोटर्स को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु और वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह स्कीम लॉन्च की गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग कल होने वाली है। सभी राजनीतिक दलों और चुनाव उम्मीदवारों ने पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीटों में से 6 लोकसभा सीटों पर कल 19 अप्रैल को पहले फेज में मतदान होगा।

विज्ञापन

कल जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें सिद्धी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी, जो शाम करीब 5 बजे तक चलेगी। वोटर्स पोलिंग बूथों तक आएं, इसके लिए प्रशासन की ओर से स्कूल, कॉलेज, ऑफिस बंद रखने का ऐलान किया गया है। पोलिंग बूथों के आस-पास धारा 144 भी लागू रहेगी।

विज्ञापन

लकी ड्रॉ स्कीम मैं कैसे शामिल होंगे वोटर्स?

भोपाल CEO ऋतुराज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से वोटर्स को लुभाने के लिए स्कीम शुरू की गई है। इसके लिए न्यू मार्केट, मॉल और अन्य कई जगहों पर ड्रॉप बॉक्स रखे गए हैं। वोटर्स को एक संकल्प पत्र भरकर इन ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा। इस संकल्प पत्र में अपना नाम, मोबाइल नंबर और वोट ID नंबर भरना होगा। लकी ड्रॉ निकालने पर जिसका नाम आएगा, उसको वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। स्याही दिखाने के बाद ही विजेता को इनाम दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने युवाओं को लुभाने के लिए भी एक स्कीम लॉन्च की हुई है। एक मोबाइल नंबर जारी किया हुआ। इस पर कॉल करने वाले 3 सवाल पूछे जाएंगे। जो नौजवान, युवक, युवती सही जवाब देंगे, उन्हें मूवी का टिकट इनाम में मिलेगा।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में कितना था वोट प्रतिशत?

CEO ऋतुराज सिंह ने बताया कि लॉन्च की गई दोनों स्कीमों का एक मकसद मतदान प्रतिशत भी बढ़ाना है। लोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था। भोपाल में 65.70 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत छिंदवाड़ा में 82.39 रहा था। सबसे कम मतदान प्रतिशत भिंड में 54.42 फीसदी था। इस बार और ज्यादा मतदान प्रतिशत के लिए वोटर्स को लुभाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ