क्या मोदी तीसरी बार PM बनेंगे या राहुल की चमकेगी क‍िस्‍मत? सर्वे में द‍िखा जनता का मूड

Lok Sabha Election 2024 Survey: लोकसभा चुनाव 2024 जीतकर देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इसे लेकर कराए गए सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी मुकाबला है और देशवासियों ने अपने प्रधानमंत्री के रूप में किसे पसंद किया है? इसका जवाब भी काफी चौंकाने वाला है। आइए जानते हैं कि सर्वे क्या कहता है?

narendra modi

narendra modi

Lok Sabha Election 2024 Winner Survey Report: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच और पहले फेज के मतदान से 2 दिन पहले एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। सर्वे न्यूज प्लेटफार्म Dailyhunt द्वारा कराया गया था और इस Trust of the Nation 2024 सर्वे की रिपोर्ट अब देश के सामने रखी है, लेकिन इस सर्वे में जो नतीजे सामने आए, वह काफी चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन

चुनाव मतदान शुरू होने से पहले भावी प्रधानमंत्री को लेकर जनभावनाएं जानने के लिए यह सर्वे कराया गया था। हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा का PM फेस नरेंद्र मोदी को माना जा रहा है। कांग्रेस का PM फेज राहुल गांधी को बताया जा रहा है। दोनों में से देश का प्रधानमंत्री कौन बनना चाहिए? इस सवाल का जवाब जानने के लिए सर्वे कराया गया तो जनता से क्या जवाब मिले, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

प्रधानमंत्री- PM मोदी या राहुल गांधी?

  • सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 61% लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों से संतुष्टि जताई है।
  • 63% लोगों का मानना ​​है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन जीतेगा।
  • 4 में से 3 लोगों (64%) का कहना है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनें। 21.8% लोग राहुल गांधी के पक्ष में हैं।
  • दिल्ली के 57.7% लोगों की पहली पसंद PM मोदी हैं। राहुल गांधी को 24.2% वोट मिले, जबकि योगी आदित्यनाथ को 13.7% वोट मिले।
  • उत्तर प्रदेश के 78.2% लोगों की पहली पसंद PM मोदी हैं। राहुल गांधी को सिर्फ 10% लोग पसंद करते हैं।
  • पश्चिम बंगाल में 62.6% लोगों की पहली पसंद PM मोदी हैं। राहुल गांधी को 19.6% वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को सिर्फ 14.8% लोग पसंद करते।
  • तमिलनाडु में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्हें 44.1% लोगों ने पसंद किया। PM मोदी 43.2% लोगों की पसंद हैं।
  • केरल में दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। PM मोदी को 40.8% और राहुल गांधी को 40.5% वोट मिले हैं।
  • तेलंगाना में PM नरेंद्र मोदी को 60.1% लोगों ने पसंद किया। राहुल गांधी को 26.5% वोट मिले, जबकि एन. चंद्रबाबू नायडू को 6.6% प्रतिशत वोट मिले।
  • आंध्र प्रदेश में PM मोदी को 71.8% लोगों ने पसंद किया। राहुल गांधी 17.9% लोगों की पसंद हैं। एन. चंद्रबाबू नायडू को सिर्फ 7.4% लोगों ने पसंद किया।

यह भी पढ़ें: Congress Manifesto 2024: 48 पन्नों के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किए ढेरों वादे, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

मोदी सरकार का काम कैसा?

  • 61% लोगों ने मोदी सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्टि जताई। 21% लोगों ने असंतोष व्यक्त किया।
  • 53.3% लोगों ने मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन को ‘बहुत अच्छा’ बताया, जबकि 20.9% लोगों का मानना ​​है कि यह और बेहतर हो सकता है।
  • प्रत्येक 10 में से 6 (60%) लोगों ने कहा कि वे मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति से ‘बहुत खुश’ हैं।
  • पश्चिम, पूर्व और उत्तर क्षेत्र में 63% लोग मोदी राज में देश की आर्थिक प्रगति से संतुष्ट हैं। दक्षिण में केवल 55% लोग ही इसे स्वीकार करते हैं।
  • 52.6% लोगों ने PM मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जोरदार भ्रष्टाचार विरोधी उपायों से संतोष व्यक्त किया, जबकि 28.1% लोगों ने असंतोष व्यक्त किया।
  • दो तिहाई (64%) लोगों ने मोदी सरकार के विदेशी मामलों को संभालने के तरीके को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग दी है, जबकि 14.5% का मानना ​​है कि यह और बेहतर हो सकता है।
  • 63.6% लोगों ने राष्ट्रीय आपातकाल के समय मोदी सरकार द्वारा किए गए इंतजामों से खुशी व्यक्त की है, जबकि 20.5% ने ‘नाखुशी’ जताई और 10.7% लोगों ने ‘तटस्थ’ बताया है।
  • 53.8% लोगों ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी स्कीमों से काफी संतुष्टि व्यक्त की है, जबकि 24.9% लोग नाखुश हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ