मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पार्क में मादा चीता ‘निर्वा’ के 19 महीने के नर शावक की गोली लगने से मौत हो गई. शावक को 25 अक्टूबर की शाम को मुरैना जिले की पहाड़गढ़ रेंज से रेस्क्यू कर कूनो लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि शावक पर लाठियों से हमला हुआ है, जिससे उसकी पीठ में गंभीर चोटें आई थीं. हालांकि, जबलपुर वेटरनरी कॉलेज की डॉ. शोभा जावरे ने जांच के बाद पुष्टि की कि शावक के शरीर में बंदूक के छर्रे धंसे हुए थे. उन्होंने बताया कि शावक की मौत गोली लगने के गहरे घावों के कारण हुई है.
यह भी पढ़ें : कूनो में अब तक हो चुकी है 9 चीतों की मौत, जानिए कब और किस वजह से हुई इनकी मौत?
बछड़ों के शिकार के बाद हुआ हमला
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, रविवार को निर्वा के शावक समेत दो चीते मुरैना के बामोरी गांव के बाहरी इलाके में पहुंच गए थे. वहां एक घर के अहाते में बंधे दो बछड़ों पर उन्होंने हमला कर उन्हें मार डाला. बछड़ों की आवाज सुनकर पास ही सो रहे सोमलावीर सिंह और उनकी पत्नी जाग गए. उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा किया. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा या मवेशियों को बचाने के लिए शावक पर गोली चला दी.
STF कर रही है मामले की जांच
इस गंभीर घटना के बाद ‘स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स’ (STF) मामले की जांच में जुट गई है. अधिकारी पहली नजर में इसे ग्रामीणों का हमला मान रहे हैं, लेकिन अवैध शिकार की आशंका से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है.
दूसरी ओर, वन्यजीव विशेषज्ञों ने इस घटना पर कड़ा रोष जताया है. वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग करते हुए कहा कि 18 ट्रैकिंग टीमों की मौजूदगी के बावजूद चीते को गोली लग जाना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी नाकामी को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें : Cheetah in India: कैसे पहुंचें Kuno National Park? क्या देखें, कहां ठहरें, क्या है खासियत, जानिए सबकुछ
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
4 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines