कूनो में अब तक हो चुकी है 9 चीतों की मौत, जानिए कब और किस वजह से हुई इनकी मौत ?
Edited By Arpit Pandey

Kuno Cheetah Project
Edited By Arpit Pandey

Kuno Cheetah Project
Kuno Cheetah Project: विपिन श्रीवास्तव। कूनो नेशनल पार्क में बुधवार को एक और मादा चीता की मौत हो गई, जिससे चीतों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए चीतों की संख्या 20 थी। लेकिन अब तक इनमें से 6 चीते दम तोड़ चुके हैं, जबकि तीन शावकों की भी मौत हो चुकी है। जिनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौतों का खुलासा हुआ है।
दरअसल, कूनो नेशनल पार्क में हुई 9 चीतों की मौत की वजह अलग-अलग बताई गई है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के तीन नर और एक मादा चीता शामिल हैं। जबकि सबसे पहले नामीबिया के लाए गए 8 चीतों में दूसरी मादा चीता की अब तक मौत हुई है। इसके अलावा एक मादा चीता ने चार शावकों को भी जन्म दिया था, जिसमें से तीन शावकों की मौत हो गई।
बता दें कि कूनो पार्क में चीतों को आए 10 महीने पूरे हो चुके हैं। सिर्फ 5 माह पहले 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीतों में से 4 की मौत हो चुकी है। यह चारों ही वाइल्ड थे, जिन्हें भारत लाते वक्त और क्वारंटीन के बाद बड़े बाड़ों में रिलीज करते वक्त पूरी तरह स्वस्थ्य पाया गया था। ऐसे में चीता प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
कूनो में चीतों की होती मौत पर वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट अजय दुबे ने कोऑर्डिनेशन की कमी बताई है। उनका कहना है कि भारत की टीम और साउथ अफ्रीका की टीम में समन्वय नहीं बन पाया है। इसलिए जैसी माॉनिटरिंग होनी चाहिए अब तक वैसी माॉनिटरिंग नहीं हो पाई है।
दरअसल, 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। इसके बाद इसी साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए थे। यानि 20 चीते नामीबिया और साउथ अफ्रीका से लाए गए थे। जिनमे से अब सिर्फ 14 चीते और एक शावक ही कूनो में मौजूद है।
ये भी देखें: Jaitpur विधानसभा में इस बार किसकी बयार ?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: